• Breaking News

    J&K:पाकिस्तान के सैनिकों ने गोले बरसाए। इस गोलाबारी में एक ग्रामीण की मौत

    We News 24 Hindi »जम्मू /कश्मीर /राज्य  
     ब्यूरो/ संवाददाता गौतम कुमार 

    जम्मू-कश्मीर: के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप स्थित एक गांव में पाकिस्तान के सैनिकों ने शुक्रवार को गोले बरसाए। इस गोलाबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने जिले के शाहपुर और करनी इलाकों में गांवों औंर अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

    ये भी पढ़े-Uttar Pradesh:यमुना एक्सप्रेस पर अनियंत्रित कैंटर की दुर्घटना में 40 लोग घायल

    अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान ने गांवों को निशाना बनाने के लिये 120-एमएम के मोर्टार इस्तेमाल किये। उन्होंने कहा कि इस गोलाबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने मुहंतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। आखिरी खबर मिलने तक गोलीबारी जारी थी।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad