Home
/
राजनीती समाचार
/
राज्य समाचार
/
Live Delhi Election 2020: एक्जिट पोल के रुझानों से आप में ख़ुशी की लहर,कोंग्रेस में दुखी और संशय में भाजपा
Live Delhi Election 2020: एक्जिट पोल के रुझानों से आप में ख़ुशी की लहर,कोंग्रेस में दुखी और संशय में भाजपा
We News 24 Hindi » दिल्ली/राज्य
NCR/दिल्ली/ब्यूरो संवाददाता गौरव कालरा
NCR/दिल्ली/ब्यूरो संवाददाता गौरव कालरा
दिल्ली: विधान सभा चुनाव के लिए मंगलवार फैसला का दिन है। थोड़ी देर में साफ हो जाएगा कि क्या आम आदमी पार्टी हैट्रिक बना पाएगी? क्या भाजपा दो दशक का सूखा खत्म कर पाएगी? क्या कांग्रेस इस बार खाता खोल पाएगी? यह चुनाव कई तरह से देश की राजनीति पर असर डालेगा। राज्यसभा का गणित गड़बड़ा सकता है। पश्चिम बंगाल के चुनावों पर असर होगा। पढ़िए दिल्ली चुनाव की हर अपडेट-
ये भी पढ़े -Video:आज के अंदाज में एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी है 'लैला मजनू' :अभिनेत्री अक्षरा सिंह
08:57 AM
हरि नगर से भाजपा के तेजेंदर बग्गा आगे चल रहे हैं।
- 08:55 AMकांग्रेस का खाता खुला। बल्लीमारान सीट से पार्टी प्रत्याशी हारून यूसुफ आगे। यहां सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है।
08:46 AMगांधी नगर सीट से कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली पीछे चल रहे हैं।
- 08:41 AMभाजपा 14 पर अटकी, आप 56 पर
- AAP: 56
- BJP: 14
- Congress: 00
08:38 AMनई दिल्ली सीट से अरविंंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं। इस बार जीते तो हैट्रिक होगी। पिछली बार के मुकाबले वोटिंग कम हुई थी, इसलिए हार जीत के अंतर पर नजर रहेगी।- AAP: 50
- BJP: 13
- Congress: 00
08:37 AMआरके पुरम से आप की प्रमिला टोकस आगे।- AAP: 50
- BJP: 13
- Congress: 00
- 08:34 AMशुरुआती रुझानों में आप की फिफ्टी, भाजपा बहुत पीछे, कांग्रेस का खाता नहीं खुला
- AAP: 50
- BJP: 13
- Congress: 00
08:32 AMसंगम नगर सीट से कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद पीछे चल रही हैं। राजिंदर सिंह से आप के राघव चट्ढा आगे चल रहे हैं।
08:29 AMतिमारपुर से आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे आगे चल रहे हैं।- AAP: 44
- BJP: 12
- Congress: 00
08:29 AMकालका जी सीट पर आम आदमी पार्टी की आतिशी आगे चल रही हैं।- AAP: 44
- BJP: 12
- Congress: 00
08:26 AMशुरुआती रुझानों में आप ने हासिल किया बहुमत- AAP: 41
- BJP: 13
- Congress: 00
08:25 AMविश्वास नगर सीट पर भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा आगे चल रहे हैं। तिमारपुर से सुरेंदर सिंह भाजपा के आगे।- AAP: 33
- BJP: 12
- Congress: 00
08:24 AMनजफगढ़ सीट के आप के कैलाश गहलोत आगे हुए। पहले पीछे थे। नजफगढ़ सीट पर कांटे की टक्कर।- AAP: 40
- BJP: 13
- Congress: 00
08:23 AMरुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत, चांदनी चौक से अलका लांबा पीछे- AAP: 40
- BJP: 13
- Congress: 00
08:19 AMद्वारक सीट से प्रयूमन आगे चल रहे हैं। नजफगढ़ में केजरीवाल सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत पीछे चल रहे हैं।- AAP: 33
- BJP: 12
- Congress: 00
08:17 AMपटेल नगर सीट से आम आदमी पार्टी आगे। आप 33 पर आगे, भाजपा के खाते में 12 सीट, कांग्रेस जीरो
08:14 AMमॉडल टाउन सीट से मौजूदा विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी आगे चल रहे हैं। भाजपा के कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं।
08:11 AMदिल्ली कैंट से आम आदमी पार्टी आगे। यहां इस बार सबसे कम वोटिंग हुई थी। आम आदमी पार्टी 22 सीट पर आगे, भाजपा 9, कांग्रेस का खाता नहीं खुला।
08:10 AMचांदनी चौक से अलका लांबा पीछे चल रही हैं।
08:09 AMजनकपुरी से भाजपा के आशीष सूद आगे चल रहे हैं।
08:08 AMशुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बहुत आगे, कांग्रेस का खाता नहीं खुलाडाक मतपत्रों की गिनती के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। भाजपा बहुत पीछे है और कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। 15 सीटों के रुजानों में आम आदमी पार्टी 10 और भाजपा 5 पर आगे चल रही है।
08:06 AMआम आदमी पार्टी के ऑफिस की सजावट
22 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
08:04 AMमतगणना शुरू। महारानी बाग की तस्वीरें।
Counting of votes begins, visuals from a counting centre in Maharani Bagh. #DelhiResults
27 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
08:02 AMदिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव परइस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीसरी बार नई दिल्ली सीट से चुनावी मैदान में हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आप सरकार के सभी मंत्री, भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता, कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली, डॉ. एके वालिया, हारून यूसुफ सहित कई सूरमा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
08:00 AMसुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो चुकी है। डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है और थोड़ी देर में पहला रुझान सामने आ जाएगा।
07:30 AMनतीजों से पहले मनोज तिवारी का बयानमतगणना शुरू होने से पहले दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, मैं नर्वस नहीं हूं। आत्मविश्वास से भरा हुआ हूं कि आज भाजपा का दिन है। आज हम सत्ता में आ रहे हैं। अचरज नहीं होना चाहिए यदि हम 55 सीट जीतें।
Manoj Tiwari, BJP Delhi Chief: I am not nervous. I am confident that it will be a good day for BJP. We are coming to power in Delhi today. Don't be surprised if we win 55 seats. #DelhiResults
425 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
07:05 AMनतीजों से पहले कपिल मिश्रा का ट्वीटमतगणना शुरू होने से पहले मॉडल टाउन सीट से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, 'प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयँ राखि कौसलपुर राजा।।'
07:02 AMसुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, 11 बजे तक साफ हो सकती है तस्वीर
#DelhiElections2020: Counting for all 70 assembly seats in Delhi to begin at 8 am.
27 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
06:52 AMवोटिंग के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्ममतगणना का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, चर्चाओं का बाजार गर्म होता जा रहा है। भाजपा को अनुमान है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए कई अहम निर्णय, दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए उठाए गए कदम व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जोरदार चुनाव प्रचार के दम पर वह सत्ता में आ सकती है। वहीं आप पिछली बार की तरह ही ऐतिहासिक जीत का दावा कर रही है।
06:52 AMकांग्रेस के प्रदर्शन का फैसले पर होगा असरराजनीति के जानकारों का मानना है कि कांग्रेस के प्रदर्शन पर चुनाव का परिणाम बहुत हद तक निर्भर करेगा। यदि लोकसभा चुनाव की तरह कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन बेहतर किया तो इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। यदि कांग्रेस कमजोर रही तो आप को फायदा मिलना तय है।
06:51 AMएक्जिट पोल में आप को एकतरफा जीतमतदान के बाद हुए सभी एक्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में एकतरफा जीत बताई है। वहीं, भाजपा ने 48 सीटों पर जीत का दावा किया है, जबकि कांग्रेस भी सत्ता में वापसी का भरोसा जता रही है।
06:51 AMआप के राजनीति में आने के बाद बढ़ा मतदानखास बात यह है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली की राजनीति में कदम रखने के बाद दो विधानसभा चुनावों में भारी मतदान हुआ था। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 65.63 फीसद वोट पड़े तो पिछले विधानसभा चुनाव (वर्ष 2015) में 67.12 फीसद मतदान हुआ था और आप ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई। पिछले साल लोकसभा चुनाव में यहां 60.5 फीसद मतदान हुआ था, जिसमें आप को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार विधानसभा चुनाव में 62.59 फीसद मतदान हुआ है, जो पिछले दो विधानसभा चुनावों के मुकाबले कम है। इस वजह से सभी दलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
06:50 AMचुनाव मैदान में उतरी प्रमुख पार्टियां आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। हालांकि, सीधा मुकाबला आप और भाजपा में माना जा रहा है। कोई यह बताने की स्थिति में नहीं है कि आप जीत का हैट्रिक पूरा करेगी या फिर भाजपा का 22 साल का वनवास खत्म होगा।
06:50 AMदिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर जनता के फैसले की घड़ी आ गई है। आठ फरवरी को हुए मतदान के नतीजे मंगलवार को आ जाएंगे। सुबह आठ बजे से 21 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती होगी। दोपहर तक सभी 70 सीटों पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, परिणाम शाम तक घोषित होने की उम्मीद है।