• Breaking News

    महाराष्ट्र :उद्धव सरकार के खिलाफ पुरे राज्य में प्रदर्शन करेगी बीजेपी

    We News 24 Hindi »महाराष्ट्र/राज्य  मुंबई/ब्यूरो/ संवाददाता गुरमिंदर सिंह 

    मुंबई: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जनता के मुद्दों को हल करने में असफल रहने और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (NPR), प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) और संशोधित नागरिकता कानून (CAA) का विरोध करने पर पार्टी सभी तहसीलों में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

    ये भी पढ़े-बीजेपी सांसद सनी देओल का ये वीडियो खूब हो रहा है वायरल ,आप देखे वीडियो

    श्री पाटिल ने कहा,विरोध/प्रदर्शन करीब 400 स्थानों पर किया जाएगा। यह महाराष्ट्र सरकार के बजट सत्र के अगले दिन होगा। राज्य विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। भविष्य में पार्टी द्वारा अकेले चुनाव लडऩे के लिए तैयार रहने के भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डाबयान पर पाटिल ने कहा, हमने अपनी रणनीति में बदलाव नहीं किया है। हम कह रहे हैं कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार अपने ही बोझ और अंदरूनी कलह से गिर जाएगी।


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad