• Breaking News

    Patna:नूतन राजधानी एवं पाटलीपुत्र अंचल मे स्वीपिंग मशीन से सफाई अभियान चलाया गया

    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य
    पटना/ब्यूरो संवाददाता राजकुमार

    पटना :डीएम कुमार रवि ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मियों के हड़ताल  पर रहने के कारण सफाई के वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत आज शुवह 10 बजे दिन से ही 03 रोड स्वीपिंग मशीन से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल ,पुलिस पदाधिकारी,दंडाधिकारी, वीडियोग्राफर एवम् नगर निगम के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नूतन राजधानी अंचल और पाटलिपुत्र अंचल में सफाई अभियान चलाया गया।

    ये भी पढ़े-Muzaffarpur:सत्संग से ही विवेक मिलता है : जगतगुरु

    पाटलिपुत्र अंचल के अंतर्गत  01 रोड स्वीपिं ग मशीन से सचिवालय,राजभवन,बोरिंग कैनाल रोड, सहदेव महतो मार्ग, ए एन कॉलेज से पानी टंकी मोड़,हड़ताली मोड़ तथा राजापुर पुल के दोनों तरफ कूड़े के अंबार की सफाई रोड स्वीपींग मशीन  से की कराई गई। सफाई एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अज्ञात के विरूद्ध श्रीकृष्णापुरी थाना में 01 प्राथमिकी दर्ज की गई। 

    नूतन राजधानी अंचल में 02 रोड  स्वीपिग मशीन से पुनाईचक से इको पार्क होते हुए राज भवन,मौर्या होटल से मौर्या कॉम्लेक्स ,इनकम टैक्स  चौराहा होते हुए पुनाइचक तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर सफाई अभियान  चलाया गया। नूतन राजधानी अंचल अंतर्गत सफाई कार्य एवम् सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने के आरोप में सचिवालय थाना में अज्ञात लोगों के विरूद्ध 01 प्राथमिकी दर्ज की गई है।


    डीएम ने बताया कि आज रात्रि में शहर के प्रमुख चौराहों एवम् मार्गो पर 06 रोड स्वीपिग मशीन के द्वारा पुलिस बल,दंडाधिकारी,वीडियोग्राफर एवं नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad