• Breaking News

    BIG BREAKING:ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोंग्रेस से दिया इस्तीफा ,होंगे भाजपा में शामिल

    We News 24 Hindi »मध्यप्रदेश/राज्य
    भोपाल/ब्यूरो रिपोर्ट

    MP News Live Updates : पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम यह इस्तीफा सौपा हैं। वे कुछ ही देर में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब एक घंटे तक बैठक की। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे, वे ही सिंधिया को प्रधानमंत्री के पास लेकर पहुंचे थे। इसके पहले वे दिल्ली के अपने घर से खुद गाड़ी ड्राइव कर निकले थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे सवाल करने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया के दम पर मध्य प्रदेश में सत्ता पलट की तैयारी हो गई है। यह सूचना भी सामने आ रही है कि सिंधिया समर्थक 19 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को ई-मेल के जरिए अपना इस्तीफा सौप दिया है। सिंधिया की चुप्पी को लेकर 'नईदुनिया ने ही बताया था कि 'सिंधिया की नाराजगी बड़ा गुल खिलाएगी'। 

    आज पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 75वीं जयंती है। महज यह संयोग है कि सात दिन से प्रदेश कांग्रेस सरकार में आए भूचाल के केंद्र बिंदु इस समय उनके पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बने हुए हैं। उधर भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश में विधायक दल का नेता बदलने की खबरें भी सामने आ रही है। मध्य प्रदेश में इस सियासी घटनाक्रम की हर जानकारी पढ़िए यहां…



    • दिग्विजय सिंह का आरोप- यह मध्य प्रदेश के जनादेश को पलटने की साजिश है

      दिग्विजय सिंह‍ ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया किस वजह से अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी से मिले हैं, यह उनसे बात के बाद ही साफ हो पाएगा। सिंह ने आरोप लगाया कि यह मध्य प्रदेश जनादेश पलटने की साजिश है। कल जो तीन चार्टर्ड विमान बेंगलुरु गए थे, उनकी व्यवस्था बीजेपी ने की थी। हम यह जानना चाहते हैं कि हर बार सरकार अस्थिर करने के लिए बेंगलुरु का ही उपयोग क्यों किया जाता है…? मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिस प्रकार माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है उससे भाजपा खेमे में घबराहट है। 15 साल तक व्यापम, ईटेंडरिंग और कई घोटाले किए इनकी परतें खुलती जा रही हैं। हनी ट्रैप पर बड़ा बयान, इसमें भाजपा के कई लोग शामिल हैं, उसकी भी परतें खुलेंगी। सरकार के पास नंबर है या नहीं पर दिग्विजय ने कहा 'जस्ट वेट'।






      Congress leader Digvijaya Singh: We have evidence that three chartered plane (which reportedly flew Congress MLAs to Bengaluru) were arranged by the BJP. This is part of a conspiracy to reverse the mandate of people of Madhya Pradesh because Kamal Nath has acted against mafias.

      Twitter पर छबि देखें

      288 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

    • 11:10 AM

      सोनिया गांधी ने बुलाई आपात बैठक, 5 विधायक दिल्ली रवाना

      मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को खतरे में देखकर सोनिया गांधी ने आपात बैठक बुलाई है, केसी वेणुगोपाल उनसे मिलने पहुंचे हैं। उधर मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को एक और झटका लगने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है मालवा-निमाड़ के 5 विधायक सुबह गुजरात के रास्ते दिल्ली रवाना हुए हैं, से सभी सिंधिया खेमे के हैं। इसमें निमाड़ के एक निर्दलीय विधायक भी लापता हैं। ऐसे में विधायक दल की बैठक में 25 विधायक गायब रहने की आशंका है।

    • 10:59 AM

      गृहमंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

      ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली में अपने घर से खुद गाड़ी चलाकर निकले, इस दौरान मीडिया ने उनसे सवाल करने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया गया। अभी साफ नहीं है कि सिंधिया कहा गए हैं।


    • 10:39 AM

      ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे इस्तीफे

      मध्य प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच यह खबर आ रही है कि बेंगलुरु में मौजूद ज्योरिदित्य सिंधिया समर्थक मंत्री और विधायक ई-मेल के जरिए अपना इस्तीफा दे सकते हैं। अगर उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया तो वो भोपाल आकर इस्तीफा देंगे। उधर मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि भाजपा जो कर रही है उससे कुदरत भी रो रही है, यहां बेमौसम बारिश होने लगी है। भाजपा के दस विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं।

    • 10:33 AM

      रामनिवास रावत ने कहा, मध्य प्रदेश में सरकार को कोई खतरा नहीं

      मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसी भी प्रकार की लड़ाई नहीं है। यह ज्योतिरादित्य सिंधिया के सम्मान की बात है, शीर्ष नेतृत्व उन्हें जरूर सम्मान देगा, सरकार को कोई खतरा नहीं।

    • 09:51 AM

      शिवराज सिंह चौहान ने स्व. माधवराव सिंधिया को किया नमन

      मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्व. माधवराव सिंधिया को उनकी जयंती पर नमन किया है। इसके पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर माधवराव सिंधिया को श्रद्धांजलि दी, ट्वीट में लिखा है, कैलाशवासी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत माधवराव सिन्धिया जी की जयंती पर शत् शत् नमन..! सिंधिया जी की वैचारिक उच्चता, राजनैतिक विद्वता, सर्वोच्च नैतिकता एवं कांग्रेस के लिए प्रतिबद्धता आज भी भारतीय राजनीति के मील के पत्थर हैं, और सदा रहेंगे।

      मध्यप्रदेश के लोकप्रिय जननेता स्व. माधवराव सिंधिया जी के जन्मदिवस पर नमन!

      4,722 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

    • 09:38 AM

      मध्य प्रदेश के इन मंत्रियों के मोबाइल बंद

      मोबाइल पर बात के बाद सिंधिया समर्थक छह मंत्री इमरती देवी, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, डॉ. प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया और प्रद्युम्न सिंह तोमर के अलावा विधायक मुन्नालाल गोयल आदि के मोबाइल बंद हो गए। मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास के दौरान मप्र से सिंधिया समर्थक लापता विधायक रघुराज सिंह कंषाना अचानक फोन पर प्रकट हो गए थे। इसके बाद सिंधिया समर्थक मंत्री और विधायक भूमिगत होने लगे। बताया जाता है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के बेटे बेंगलुरु में मप्र के सभी मंत्री-विधायकों की आव-भगत में विशेष रूप से तैनात किए गए हैं। सोमवार को मंत्री-विधायक समेत 10 लोगों को एक साथ चार्टर प्लेन के जरिए दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचाया गया है।

    • 09:29 AM

      रणदीप सुरजेवाला का ट्वीट- संविधान को रौदना भाजपा का चरित्र


      कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, संविधान को रौंदना भाजपा का चरित्र बन गया है।जहां जोड़ से बात नहीं बनती वहां तोड़ अपनाने लगते हैं। यह बात हजम नहीं होती कि जनता ने सत्ता से दूर रहने का आदेश दिया है। मध्य प्रदेश में जनादेश के अपहरण का भाजपाई षड्यंत्र कभी सफल नहीं होगा। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।

    • 09:24 AM

      कांग्रेस के ग्वालियर जिला अध्यक्ष ने कहा- हम सब ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ

      माधवराव सिंधिया की जयंती पर मंगलवार सुबह ग्वालियर में कांग्रेस ने प्रभात फेरी निकाली गई। थीम रोड स्थित सिंधिया छतरी पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद थे। हालांकि सिंधिया के आने की फिलहाल कोई सूचना यहां पर नहीं है। इस दौरान कांग्रेस के ग्वालियर जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने सिंधिया के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कहा कि हम सब सिंधिया जी के साथ हैं, जो फैसला वे लेंगे हम सभी मानेंगे।

    • 08:46 AM

      नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा में स्वागत है, कमलनाथ सरकार गिर जाएगी

      पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा से जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, सभी का भाजपा में स्वागत है, सिंधिया जी बड़े नेता है उनका भी स्वागत है। कांग्रेसी विधायकों को बेंगलुरु में होने की बात पर उन्होंने कहा कि 'दुश्मनों के तीर खा कर दोस्तों के शहर में, उनको किस-किस ने मारा ये कहानी फिर कभी।' उन्होंने यह भी कहा कि कमलनाथ सरकार गिर जाएगी, क्योंकि यह किसान विरोधी और युवा विरोधी है।


    • 08:10 AM

      भाजपा पर विधायकों को एकजुट रखने की चुनौती

      मध्य प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक के दौरान भाजपा पर अब अपने विधायकों को एकजुट बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है। पार्टी के आपदा प्रबंधन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि खासतौर पर कमजोर कड़ियों पर नजर रखी जा रही है। दरअसल, भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने जिस तरह अपनी निष्ठा बदली उसे देखकर पार्टी अब ज्यादा सतर्कता बरत रही है। पार्टी के वरिष्ठ विधायकों और जिले के नेताओं को भी अतिरिक्त सतर्कता रखने को कहा गया है।

    • 07:57 AM

      अमित शाह के निवास पर बैठक, शिवराज-सिंधिया की भूमिका पर विचार

      भाजपा के शीर्ष नेताओं की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर सोमवार रात महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भाजपा में संभावना और भूमिका पर विचार किया गया। सिंधिया के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत करने से इन्कार के बाद संभव है कि वे मंगलवार को दिल्ली में ही अथवा भोपाल में शाम सात बजे होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हो सकते हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक रविवार रात को ही इस 'ऑपरेशन अंजाम' की स्क्रिप्ट लिख ली गई थी। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और धर्मेंद्र प्रधान ने सिंधिया से मुलाकात की थी। इसमें सारे प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद ही सारे सिंधिया समर्थकों को भोपाल से दिल्ली बुला लिया गया था।

    • 07:52 AM

      ज्योतिरादित्य सिंधिया को मनाने के लिए कर्ण सिंह से मांगी मदद

      मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर छाए संकट को दूर करने के लिए कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह की मदद मांगी है। कर्ण सिंह के परिवार में ज्योतिरादित्य की बहन ब्याही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे आग्रह किया है कि वह किसी भी सूरत में सिंधिया को मनाएं। इसके पहले राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को सिंधिया को मनाने की जिम्मेदारी सौपी गई थी। पार्टी ने सिंधिया समर्थक मंत्री उमंग सिंघार को भी आगे बढ़ाया है, वे सिंधिया को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। उमंग के जरिए सिंधिया को उक्त तीन तरह के प्रस्ताव भेजे गए हैं। एक राज्सयभा सदस्य के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद और उनके कोटे से कैबिनेट में तीन-चार और मंत्रियों को शामिल करने का भरोसा दिलाया जा रहा है।

    • 07:47 AM

      शिवराज सिंह बोले, हमारा सरकार गिराने में कोई दिलचस्पी नहीं

      मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है और इस पर मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। हम पहले ही दिन से कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने में हमें कोई दिलचस्पी नहीं है।

      Shivraj Singh Chouhan, former CM: This is Congress' internal matter and I would not like to comment on it. We had said on the first day that we are not interested in bringing down the government.

      Twitter पर छबि देखें

      277 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

    • 07:39 AM

      दिग्विजय सिंह बोले- जो सही कांग्रेसी है वो कांग्रेस में ही रहेंगे

      ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन हमें कहा गया कि वे बीमार है, इसलिए बात नहीं हो पाई। सिंह ने यह भी कहा कि जो सही कांग्रेसी हैं वो कांग्रेस में ही रहेंगे।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad