• Breaking News

    Corona virus Alert:देश में कोरोना से संक्रमित 12 सौ के पार ,217 नये मामले आये ,मरने वालों की संख्या 32

    We News 24 Hindi »दिल्ली/राज्य
    NCR/ब्यूरो रिपोर्ट

    नई दिल्ली: एजेंसियां। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 12 सौ को पार कर गई है। सोमवार को संक्रमण के  मामले सामने आए। वायरस से और 5 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में तीन और गुजरात में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। मरने वालों की संख्या 32 हो गई है।


    महाराष्ट्र में तीन और गुजरात में एक व्यक्ति ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या 31
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभागों की तरफ से मिली सूचनाओं के मुताबिक देश में अभी तक कोरोना वायरस से 1,251 संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें 49 विदेशी, जान गंवाने वाले 31 लोग और स्वस्थ हो चुके 111 व्यक्ति भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में 17 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 220 पर पहुंच गया है। सोमवार को मुंबई में तीन और पुणे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुंबई 86 साल की एक महिला और 47 साल के पुरुष ने दम तोड़ दिया। महिला अपने बेटे के संपर्क में आने पर संक्रमित हुई थी। जबकि, पुणे में 52 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक शुगर समेत अन्य कई बीमारियों से भी ग्रस्त था। महाराष्ट्र में अब तक नौ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

    ये भी पढ़े-Home isolation: में रह रहे युवक ने लगा ली फांसी ,जाँच में नहीं निकला कोरोना का लक्ष्ण

    केरल में 234 और महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 220 हुई
    केरल में सोमवार को 32 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 234 हो गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है। कर्नाटक में पांच नए केस सामने आए हैं और संख्या 88 पर पहुंच गई है। तमिलनाडु में 17 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 67 पर पहुंच गया है। नए मामलों में अकेले इरोड जिले में 10 केस हैं। राजस्थान में 10 नए मामले सामने आए हैं और 69 संक्रमित हो गए हैं। वहीं, 11 नए मामलों के साथ जम्मू-कश्मीर में अभी तक संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है, इनमें से दो मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि दो की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश में भी सोमवार को आठ मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 47 हो गई। आंध्र प्रदेश में दो नए केस के साथ 23 संक्रमित हो गए हैं।

    गुजरात में सात नए केस 

    गुजरात में सात नए केस सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 70 हो गई है। एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। राज्य में अब तक छह लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। पांच नए केस के साथ चंडीगढ़ में संक्रमितों की संख्या 13 हो गई है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी एक नया केस मिला है और कोरोना के 10 मरीज हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 85 हो गई है। सोमवार को गौतबुद्धनगर में चार पॉजिटिव केस मिले। एक नए केस के साथ हरियाणा में संक्रतिमों की संख्या 22 हो गई है। राजस्थान में 13 नए केस सामने आए हैं और संख्या 69 हो गई है। तीन नए केस के साथ तेलंगाना में पीडि़तों की संख्या 70 हो गई है। बंगाल में भी पांच नए केस मिले हैं और 22 संक्रमित हो गए हैं।

    ये भी पढ़े-NOBA ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया हाथ ,कोरोना से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक।।

    राज्यवार कोरोना का असर 
    1. केरल - 234
    2. महाराष्ट्र -220
    3. उत्तर प्रदेश - 85
    4. कर्नाटक -83
    5. दिल्ली - 72
    6. तेलंगाना - 70
    7. गुजरात - 70
    8. राजस्थान - 69
    9. तमिलनाडु - 50
    10. मध्य प्रदेश - 47
    11. जम्मू-कश्मीर - 45
    12. पंजाब - 39
    13. आंध्र प्रदेश - 23
    14. बंगाल - 22
    15. हरियाणा - 22
    16. बिहार -15
    17. लद्दाख - 13
    18. अंडमान-निकोबार -10
    19. चंडीगढ़ - 8
    20. छत्तीसगढ़ - 7
    21. उत्तराखंड - 7
    22. गोवा -5
    23. हिमाचल प्रदेश - 3
    24. ओडिशा - 3
    25. पुडुचेरी - 1
    26. मणिपुर -1

    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    1. मिजोरम -1

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad