• Breaking News

    COVID 19 effect :केंद्र सरकार ने मास्क और सेनेटाइजर का दाम किया निर्धारित ,अधिक दाम में नहीं बेचने पर होगी कार्यवाही

    We News 24 Hindi »दिल्ली/राज्य
    NCR/ब्यूरो संवाददाता काजल कुमारी 

    नई दिल्ली: PTI |देश में कोरोना वायरस के फैलने के बाद हाल के दिनों में मास्क और हैंड सेनेटाइजर की कीमतों में अचानक से उछाल आया। सामान्य दामों में बिकने वाले हैंड सेनेटाइजर इन दिनों दोगुने से चाैगुने दाम तक बिक रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने मास्क और सेनेटाइजर जैसी चीजों की कालाबाजारी पर रोक लगाते हुए इनकी निर्धारित कीमतों का ऐलान कर दिया। 

    उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट करते हुए कहा कि हैड सेनेटाइजर की 200 मिलीलीटर की बोतल की खुदरा कीमत 100 रुपये से अधिक नहीं होगी। इसके अलावा अन्य आकार की बोतलों की कीमत भी इसी अनुपात में रहेंगी। ये कीमतें 30 जून 2020 तक पूरे देश में लागू रहेंगी।

    ये भी पढ़े-BIHAR:दहेज लोभियों ने महज 2 लाख रूपये के लिए ली अपनी विवाहिता की जान ,देखे वीडियो



    मास्क की कीमत 10 रुपये
    रामविलास पासवान ने हैंड सेनेटाइजर के साथ ही मास्क के सही दाम बताए। उन्होंने कहा कि 2 प्लाई (सर्जिकल) मास्क की कीमत 8 रुपये और 3 प्लाई (सर्जिकल) मास्क की कीमत 10 रुपये है। उपभाेक्ता मामलों के मंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि प्राइस कैप को फेस मास्क और सेनेटाइजर बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है। 

    कोरोना की वजह से मास्क व सेने टाइजर की कमी व काला बाजारी की आशंका को देखते हुए इस महीने की शुरुआत में सरकार ने इन दो आइटम को आवश्यक वस्तु घोषित किया था। 19 मार्च को सरकार ने सेनेटाइजर बनाने में इस्तेमाल होने वाली शराब पर मूल्य सीमा लगा दी थी।

    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad