• Breaking News

    Maharashtra:नागपुर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से 5 कोरोना वायरस के संदिग्ध भागे,पूरे शहर में नाकाबंदी

    We News 24 Hindi »महाराष्ट्र/राज्य
    मुंबई/ब्यूरो रिपोर्ट

    मुंबई: ANI  भारत में कोरोनावायरस के कई मामले सामने आने के बाद से ही मरीजों को अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसी बीच नागपुर के मेयो अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से 5 कोरोना वायरस के संदिग्ध भाग गए हैं। 



    इसके बारे में जानकारी देते हुए नागपुर पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक एस सूर्यवंशी ने कहा कि इनमें से एक का वायरस के लिए परिणाम नेगिटिव आया था। हालांकि, अभी बाकी लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम इन सभी का पता लगाएंगे और वापस अस्पताल में लाया जाएगा।

    खबरों के अनुसार, ये घटना शुक्रवार देर रात की है। घटने के तुरंत बाद ही अलर्ट जारी कर मरीजों की खोजबीन की जा रही है।  पुलिस ने भी हाई अलर्ट कर पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। दरअसल, नागपुर के इंदिरा गांधी गवर्न्मेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायो) में इन सभी को कोरोना की जांच के लिए निगरानी में रखा गया था। 

    ये भी पढ़े-दिल्ली दंगा में नया खुलासा, आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के तार पीएफआई से जुड़े

    बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ गए हैं। देश में 83 मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं वायरस के कारण दो लोगों की मौत भी हो गई हैं। सबसे पहले कर्नाटक के एक बुजुर्ग की मौत हुई। इसके बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकडों के अनुसार, अब तक 83 मामले हो गए हैं जिनमें से 8 मामले पिछले 24 घंटे के अंदर-अंदर दर्ज किए गए।

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad