• Breaking News

    PATNA:बिहार भाजपा की नई टीम घोषित,कई पुराने चेहरा को बाहर का रास्ता दिखया गया

    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य
    पटना/ब्यूरो संवाददाता राजकुमार

    पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी नई समूह का ऐलान किया जिसमें नए लोगों को जगह दी गयी है | कई पुराने चेहरा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है |

    भाजपा के नए समूह में कुल 12 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है | अधिकतर पदाधिकारी पुराने हैं। पदाधिकारियों की टीम में 12 उपाध्यक्ष और चार महासचिव समेत अन्य शामिल हैं। नित्यानंद राय के स्थान पर वर्ष 2019 में अध्यक्ष नियुक्त किए गए जयसवाल ने यहां सूची को सार्वजनिक किया। जयसवाल पश्चिमी चंपारण से सांसद हैं और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं। 

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस पर जारी परामर्श का पालन करते हुए घोषणा कार्यक्रम साधारण रहा। इस मौके पर चुने गए पदाधिकारियों और उनके समर्थकों को एकत्र नहीं होने दिया गया। पदाधिकारियों में अजय निषाद, ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, राधामोहन शर्मा, प्रमोद चंद्रवंशी, पिंकी कुशवाहा, नीतीश मिश्रा, राजेश वर्मा, राजीव रंजन और बेबी कुमारी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

     वहीं, नागेंद्र जी सांगठनिक महासचिव के पद पर बने रहेंगे और शिव नारायण महतो उप महासचिव के तौर पर काम करेंगे। जयसवाल ने राज्य के लिए चार महासचिव, 12 सचिव, एक सह कोषाध्यक्ष के अलावा नौ प्रवक्ताओं की टीम बनाई है। उन्होंने कई मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी नियुक्त किए। देवेश कुमार, जनक राम, संजीव चौरसिया और सुशील चौधरी को महासचिव नियुक्त किया गया।


    12 सचिवों में रूप नारायण मेहता, अमृता भूषण, शंभूशरण पटेल, अजय यादव, पूनम शर्मा, शिला प्रजापति भी शामिल हैं। प्रेम रंजन पटेल, संजय टाइगर, निखिल आनंद, अरविंद सिंह, अजफार शम्सी, मनोज शर्मा, अखिलेश सिंह, विवेकानंद पासवान और रामसागर सिंह को प्रवक्ता बनाया गया है।

     दिलीप जयसवाल पार्टी के कोषाध्यक्ष जबकि श्यामा सिंह सह कोषाध्यक्ष होंगे। सुरेश रुंगटा को राज्य मुख्यालय का प्रभारी और सतपाल नरोत्तम कार्यालय सचिव बनाया गया है। इन पदाधिकारियों के अलावा दुर्गेश सिंह युवा मोर्चा का नेतृत्व करेंगे जबकि लाजवंती झा को महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।



    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad