• Breaking News

    भारतीय चमगादड़ में भी मिला बैट कोरोना वायरस,ICMR

    We News 24 Hindi »दिल्ली/राज्य
    NCR/ब्यूरो संवाददाता आरती गुप्ता

    नई दिल्ली :कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या 400 के करीब पहुंच गई है जबकि दुनिया में इस खतरनाक वायरस ने एक लाख 26 हजार लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। अब तक इसका कोई टीका या उपचार ढूंढा नहीं जा सका है। माना जाता है कि यह वायरस चमगादड़ों से इंसानों में फैला। रिसर्च जारी है, इस बीच भारतीय रिसर्चरों ने देश में पाए जाने वाले चमगादड़ों पर एक महत्वपूर्ण शोध किया है। 

    ये भी पढ़े -कोलकाता:लॉकडाउन के कारण मजदूरों की कमी से उपभोक्ता सामान की आपूर्ति में कमी

    शोधकर्ताओं को केरल, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी और तमिलनाडु में चमगादड़ों की दो प्रजातियों में अलग तरह के कोरोना वायरस – ‘बैट कोरोना वायरस’ (बैट कोव) की मौजूदगी मिली है। पुणे में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) में वैज्ञानिक और इस अध्ययन की मुख्य लेखिका डॉ. प्रज्ञा डी. यादव ने कहा कि इस बात का कोई साक्ष्य या शोध नहीं है, जो यह दावा करता हो कि यह बैट कोरोना वायरस मनुष्यों में बीमारी का कारण बन सकते हैं। 

    ये भी पढ़े-बड़ी खबर :चीन का हिमायती WHO की अमेरिका ने रोकी फंड

    केरल, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी और तमिलनाडु में रौजेत्तुस और टेरोपस प्रजाति के 25 चमगादड़ों में बैट कोव पॉजिटिव पाए गए हैं। यादव ने कहा कि इन बैट कोरोना वायरस का कोविड-19 महामारी से कोई संबंध नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि टेरोपस प्रजाति के चमगादड़ों में 2018 और 2019 में केरल में निपाह वायरस मिला था। 

    COVID-19 INDIA UPDATE : राज्यवार स्थिति
    इस अध्ययन के मुताबिक, माना जाता है कि चमगादड़ों में प्राकृतिक रूप से कई वायरस होते हैं जिनमें से कुछ में मनुष्यों को बीमार करने की आशंका होती है।भारत में टेरोपस प्रजाति के चमगादड़ों में पहले निपाह वायरस मिला था। संदेह है कि हाल में सामने आया संक्रमण कोविड-19 का संबंध भी चमगादड़ों से है।

    इस अध्ययन का शीर्षक ‘भारत के विभिन्न हिस्सों के टेरोपस और रौजेत्तुस प्रजाति के चमगादड़ों में कोरोना वायरस का पता लगाना’ है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का यह अध्ययन इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित हुआ है। 

    ये भी पढ़े-गैस एजेंसी, जन वितरण प्रणाली एवं किराना दुकानों पर छापामारी कर जांच की गई

    (भाषा के इनपुट के साथ)(यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।) 


    वीडियो देखने के लिए यंहा क्लिक करे :

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad