• Breaking News

    कोरोना ने किया मानवता का हनन ,महिला के अंतिम संस्कार में लोगो ने जाने से इंकार,पति को लगनी पड़ी पुलिस से गुहार |

    संकेतित तस्वीर 

    We News 24 Hindi »दिल्ली/राज्य
    NCR/ब्यूरो संवाददाता काजल कुमारी

    गाजियाबाद: जिले में कोरोना वायरस ने लोगो में इंसानियत भी खत्म कर दिया | एक महिला के अंतिम संस्कार में लोग जाने से कतराए पति को लगनी पड़ी पुलिस से गुहार | 


    ये दर्दनाक वाक्या गाजियाबाद खोड़ा के हयात नगर का है जन्हा  एक महिला की कैंसर से मौत हो गयी कोरोना के खौफ के कारण पड़ोसी उसके अंतिम संस्कार में जाने से मना कर दिया बेचारा  पति को अंतिम संस्कार के लिए बहुत परेशान होना पड़ा। लॉकडाउन के कारण शव को श्मशान घाट तक ले जाने का भी इंतजाम नहीं हो पाया थक-हारकर मृतका के पति ने पुलिस को फोन कर मदद की गुहार लगाई। इसके बाद खोड़ा थाना पुलिस ने शव को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कराकर उसका अंतिम संस्कार कराया।

    ये भी देखे-सीतामढ़ी:जानकी जन्मोत्सव पर लोग अपने-अपने घरो में ही ताली व संघ थाली बजाकर उत्सव मनाय

    बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के पेरौहटा गांव के रहने वाले संजय ठाकुर बीते आठ महीने से खोड़ा के हयात नगर में किराये पर रह रहे हैं। दर्जी का काम करने वाले संजय अपनी पत्नी को कैंसर होने के कारण इलाज कराने के लिए खोड़ा में रहने आए। उनकी पत्नी का दिल्ली के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। रविवार को संजय की पत्नी की मृत्यु हो गई। ऐसे में पत्नी के शव को श्मशान घाट तक ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। आसपास के लोग भी कोरोना संक्रमण की वजह से डर के कारण नहीं आ रहे थे। संजय ने पत्नी के अंतिम संस्कार की व्यवस्था न होने पर मामले की सूचना खोड़ा थाना प्रभारी संदीप सिंह को दी।

    ये भी पढ़े-पटना जिला प्रशासन के द्वारा फुलवारी शरीफ में कुष्ठ रोगियों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया

    थाना प्रभारी ने संजय की समस्या को समझते हुए एक पीसीआर को संजय की मदद के लिए लगाया और शव वाहन की व्यवस्था कराई। इसके बाद शव वाहन में संजय ने गाजीपुर श्मशान घाट जाकर पत्नी के शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस भी अंतिम संस्कार संपन्न कराकर ही मौके से लौटी। खोड़ा थाना प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि पीड़ित ने बहुत परेशान होकर संपर्क किया था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मानवता के नाते मदद की है।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad