• Breaking News

    Corona virus Alert:देश में तबलीगी के लोगो ने कोरोना की रफ्तार को किया बेकाबू ,एक दिन में तीन सौ से ज्यादा नये मामले


    We News 24 Hindi »दिल्ली/राज्य
    NCR/ब्यूरो संवाददाता गोविन्द कुमार 

    नई दिल्ली: एजेंसियां। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके के मरकज में जमा हुए तब्लीगी जमात के सदस्यों ने कोरोना वायरस देश में के संक्रमण की रफ्तार को बेकाबू कर दिया है। एक दिन में तीन सौ से ज्यादा (386) नए मामले सामने आए हैं, जिनमें अकेले पौने दो सौ से ज्यादा तब्लीगी ही हैं। देशभर में संक्रमितों की संख्या 19 सौ को पार कर गई है। महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस से बुधवार को छह लोगों की मौत हो गई जबकि 33 नए मामले सामने आए। अकेले मुंबई में ही 30 नए मामलों की पुष्टि हुई है। पुणे में दो और बुलढ़ाणा में एक व्‍यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्‍य में एक ही दिन में छह लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। 

    ये भी देखे -बिहटा:बाबा बटेश्वरनाथ धाम में नवयुवक संघ के द्वारा चल रहे भंडारा में किन्नरों ने हाथ बढ़ाया,देखे वीडियो


    मुंबई में पांच की मौत
    महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस से एक ही द‍िन में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं हैं। अकेले मुंबई में ही पांच लोगों की मौत हुई है। राज्‍य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 16 पर पहुंच गया है। यही नहीं सूबे में बुधवार को 33 नए मामले सामने आए। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, महाराष्‍ट्र में संक्रमितों की संख्या 335 पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने संक्रमितों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है, उनका कहना है कि पांच हजार से ज्यादा लोग अत्यधिक जोखिम की श्रेणी में हैं। इन सभी लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। ये वो लोग हैं जो राज्य में पाए गए 162 संक्रमितों के संपर्क में आए थे।

    ये भी पढ़े -सीतामढ़ी में लोक डाउन के दौरान अपराधिक घटना वृद्धि ,स्वास्थ्य कर्मी को अपराधियों ने चाकू मारा ,देखे वीडियो

    यूपी में कोरोना से पहली मौत
    उत्तर प्रदेश में दो लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना से ये पहली मौतें हैं। देश में मरने वालों का आंकड़ा 49 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के मुताबिक संक्रमितों की संख्या में तेजी से जो बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है वो तब्लीगी जमात में शामिल लोगों के चलते है। एक दिन के भीतर संक्रमण के 386 मामले आए हैं, जिनमें से 186 तब्लीगी जमात के सदस्य हैं। देश में अभी तक संक्रमितों की संख्या 1903 हो गई है। इनमें 47 विदेशी, 49 मृतक और 132 स्वस्थ हो चुके लोग भी शामिल हैं। 

    ये भी पढ़े-जापान के मशहुर कॉमेडियन केन शिमुरा कोरोना वायरस से मौत

    तमिलनाडु में 110 और आंध्र प्रदेश में 43 नए मामले 
    तमिलनाडु में 110 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में देश के किसी भी राज्य में अब तक मिले नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। ये सभी तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। इनको मिलाकर राज्य में 234 संक्रमित हो गए हैं। दो दिन पहले यह संख्या 57 थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य के 15 जिलों में ये नए मामले पाए गए हैं। पश्चिमी तमिलनाडु में जमात से लौटे 59 तब्लीगियों को सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन में रखा गया है। आंध्र प्रदेश में 43 नए संक्रमित पाए गए हैं। ये भी तब्लीगी जमात से लौटे थे। इनको मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या 87 हो गई है।

    ये भी पढ़े-Corona virus Alert:कोरोना की चपेट आया 185 देश,8 लाख से अधिक लोग संक्रमित ,मरने वालों की संख्या 38,466 के पार

    दिल्ली में 32 नए केस जिनमें 29 तब्लीगी 
    दिल्ली में 32 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 29 तब्लीगी हैं। इनको मिलाकर संक्रमितों की संख्या 152 हो गई है। असम में चार नए मामले सामने आए हैं। इनको मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है और ये सभी भी तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे थे। मध्य प्रदेश में भी 21 नए मामले मिले हैं और राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 87 पर पहुंच गया है। केरल में 24 नए केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 265 हो गई है। गुजरात में आठ नए मामले सामने आए हैं और राज्य में कुल 82 संक्रमित हो गए हैं। इसी तरह बंगाल में 10 नए केस मिले हैं और 37 संक्रमित हो गए हैं। 

    ये भी पढ़े-लॉकडाउन :पटना DM का निर्देश दिए कोई भी व्यक्ति भूखा ना लौटे

    %25E0%25A4%25B9%25E0%25A5%2588%25E0%25A4%25A1%25E0%25A4%25B0%2B%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%259C%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%259E%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25A8%2B

    उत्तर प्रदेश में 107 संक्रमित
    कर्नाटक में चार नए केस सामने आए हैं और संख्या 105 हो गई है। एक नए मरीज के साथ बिहार में संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है। 15 नए केस के साथ राजस्थान में 108 संक्रमित और तीन नए मामले के साथ उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल 107 संक्रमित पाए गए हैं, इनमें अकेले गौतमबुद्धनगर में 48 मामले हैं। प्रदेश में पहली दो मौतें हुई हैं। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बस्ती के रहने वाले 25 साल के युवक की मौत हुई है, जबकि मेरठ में 72 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। यह व्यक्ति महाराष्ट्र के अमरावती से लौटे अपने दामाद के संपर्क में आने पर संक्रमित हुआ था। चंडीगढ़ में दो केस मिले हैं और संख्या 15 हो गई है।


    कोरोना का प्रसार
    यदि राज्‍यवार आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो महाराष्ट्र- 335, केरल - 265, तमिलनाडु - 234, दिल्ली - 152, उत्तर प्रदेश - 107, कर्नाटक -105, राजस्थान - 108, तेलंगाना - 77, गुजरात - 82, मध्य प्रदेश - 87, जम्मू-कश्मीर - 55, पंजाब - 46, आंध्र प्रदेश - 87, हरियाणा - 29, बंगाल - 37, बिहार -23, लद्दाख - 13, चंडीगढ़ - 15, अंडमान-निकोबार -10, छत्तीसगढ़ - 9, उत्तराखंड - 7, गोवा -5, असम - 5, हिमाचल प्रदेश - 3, ओडिशा - 3, पुडुचेरी, मणिपुर, मिजोरम और झारखंड में एक एक मामले सामने आए हैं। 


    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad