• Breaking News

    महाराष्ट्र में एक दिन में 85 कोरोना मरीजों की मौत,मरने वालों की संख्या बढक़र 1982 हो गई,कुल संक्रमितों की संख्या हुई 60 हजार के करीब

     
                        Image Source : WE NEW 24                                                                                                                        

    We News 24 Hindi »महाराष्ट्र/राज्य

    मुम्बई/अनिल पाटिल की रिपोर्ट 

    मुंबई: महाराष्ट्र में गुरुवार को 85 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढक़र 1982 हो गई है।आज राज्य में 2598 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 59,546 हो गई है।

     

    ये भी पढ़े-शर्मनाक,झारखंड अकेली महिला को पडोसी लाठी डंडे से पिटते रहे लोग देखते रहे तमाशा ,महिला के नाजुक अंगों पर भी किया गया वार


    स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 85 लोगों की मौत में मुंबई में अकेले 38 लोगों की मौत शामिल है।इसी तरह आज पुणे में 10, सातारा में 9, सोलापुर में 7, वसई-विरार व ठाणे में 4-4, आकोला में 5, औरंगाबाद में 3, नवी मुंबई में 2, रायगढ, जलगांव, नांदेड में 1-1 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। आज मृतकों में 60 पुरुष व 25 महिलाएं हैं।


    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 35,485 हो गई है। मुंबई में अब तक 1135 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 698 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 18,616 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।

    ये भी पढ़े-पाकिस्तान विमान हादसे की जांच,फ्रांस से आए एयरबस के विशेषज्ञों ने शुरू की




    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 45,474, नासिक मंडल में 1822, पुणे मंडल में 8036, कोल्हापुर मंडल में 675, औरंगाबाद मंडल में 1640, लातूर मंडल में 310, आकोला मंडल में 905, नागपुर मंडल में 630 और अन्य राज्यों के 54 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।


    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad