• Breaking News

    BIHAR;क्वारंटाइन सेंटर में खाना नहीं मिलने पर फूटा लोगो का गुस्सा, ग्रामीण ने किया रास्ता जाम

    We
     News 24 Hindi »बिहार/
    बांका

    संवाददाता अमिताभ मिश्रा की रिपोर्ट

    बांका बिहार में दुसरे राज्यों से लोगो द्वारा  क्वारंटाइन सेंटर में हंगामा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बांका का है। यहां क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों ने भोजन नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण पथ को जाम कर दिया।


    ये भी पढ़े-क्वारंटाइन सेंटर पर बीयर नहीं मिलने पर महिलाओं ने उतारे कपड़े,जमकर किया हंगामा

    जानकारी के अनुसार, मामला बांका के प्रोन्नत मध्य विद्यालय सुल्तानपुर में बने क्वारंटाइन सेंटर का है। यहां किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने पर प्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ग्रामीण पथ को जाम कर दिया। प्रवासियों का आरोप है कि उन लोगों को दो दिनों से भोजन नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि अब तक डॉक्टर जांच करने भी नहीं आए हैं।

    ये भी पढ़े-25 मई से देश में भरेगी उड़ान घरेलू विमान , सरकार ने किया फैसला

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों की दिक्कत को देखकर कई बार बीडीओ को फोन किया गया। लेकिन, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उधर डीएम सुहर्ष भगता ने बताया कि सभी क्वारेंटाइन सेंटर में खाने पीने की व्यवस्था दी गई है। इसके लिए संबंधित नोडल पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

    आपको बताते चले की बिहार के तक़रीबन सभी क्वारंटाइन सेंटर से लोगो ने  शासन प्रशासन पर सही व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगया है इसी प्रकार का एक मामला सीतामढ़ी जिले के रीगा प्रखंड में सामने आया था जिस खबर को दैनिक अख़बार ने छापा तो पत्रकार पर FIR दर्ज हो गया 

    ये सभी बाते नितीश सरकार की विफलता दर्शा रही है |

    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad