• Breaking News

    हिमाचल रामशहर के कटली में महिला की हत्या, चचेरी ननद गिरफ्तार





    We News 24 Hindi »हिमाचल प्रदेश/राज्य

    सोलन/रिपोर्टर सत्यदेव शर्मा सहोड़


    रामशहर (सोलन):
    हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की तहसील रामशहर से करीब 15 किलो मीटर नंड पंचायत के अंतर्गत कटली गाँव में एक 43  वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका  का नाम सीमा बताया जा रहा है। इस के पति  सुमन की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े आठ  बजे  प्रधान कमला देवी, प्रधान ग्राम पंचायत नंड  ने थाना रामशहर में फोन पर सुचना दी  कि कटली गाँव में सीमा विधवा  सुमन अपने घर में बेहोशी की हालत में पड़ी है । मृतका के देवर ने उसे सुबह 6 बजे उसके कमरे में अचेत अवस्था में पाया तो उसने पंचायत प्रधान को इसकी सुचना दी।

     पुलिस थाना रामशहर  से थाना प्रभारी रूपलाल  कथानिया के नेतृत्व में  टीम  सुबह 9:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि महिला अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ी है। प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपी जमुना देवी पत्नी  ध्यान सिंह उम्र 45 वर्ष  ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसके विरुद्ध  आईपीसी  की धारा 302  के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु नालागढ़ भेजा जा रहा है। 

     जमुना देवी  मृतका की रिश्ते में चचेरी ननंद लगती है तथा वह अपने मायके में रह रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि उन दोनों का आपस में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था और आज नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जमुना देवी ने  खुद कबूल किया कि झगडे के दौरान  सीमा देवी ने उस पर पहले हमला किया था उसके बाद जवाब में उसने भी डंडे से मारा जिसके कारण  उसकी मृत्यु हो गई। 

    पुलिस ने जमुना देवी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मौके से  डंडे को भी प्राप्त कर लिया गया है। पुलिस टीम में  एएसआई योगराज,  कांस्टेबल नरेन्द्र, पवन,  महिला कांस्टेबल अनीता और राजकुमारी के अतिरिक्त बद्दी के एएसपी अजय कुमार  व  नालागढ़ के एसडीपीओ मानव वर्मा भी मौके पर मौजूद थे।

    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad