• Breaking News

    मुखिया रूबी देवी की स्थिति बिगड़ी, पांचवें दिन भी डटी रही आमरण अनशन पर





    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य

    शिवहर /रोहित ठाकुर की रिपोर्ट

    • मुखिया रूबी देवी की स्थिति बिगड़ी, पांचवें दिन भी डटी रही आमरण अनशन पर
    • अनशन का पांचवा दिन
    • जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी धरना स्थल पहुंचे

    शिवहर:मांगों को लेकर पिपराढी प्रखंड के अभिराजपुर बैरिया पंचायत के मुखिया रूबी देवी के द्वारा कल पांचवे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। धरना स्थल पर जिला पदाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंचकर जानकारी प्राप्त की जहां उन्हें 10 बिंदुओं पर जानकारी दी गई।

    ये भी पढ़े-मोदी सरकार 2.0 का पहला साल उपलब्धियों-साहसिक फैसलों वाला:सुमीत

     प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उनसे सूचना उपलब्ध कराने के लिए वक्त मांगा है,प्रश्न आज भी खड़ा है कि जिलाधिकारी स्पष्ट करें की मुखिया की भूमिका क्या है, क्या फंड मिला है और क्या कार्य करना है और सारी व्यवस्था जिला आपदा प्रबंधन के माध्यम से ही हो रही है।






    पूरनहिया स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर त्रिलोकीनाथ शर्मा पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जांच किया है , जिला से कोई निर्देश नहीं है अतः अनशन पर बैठी मुखिया ने ग्लूकोज चढ़ाने से मना कर दिया  है। अगर कल शाम तक अनशन नहीं तोड़वाया नहीं गया तो मुखिया की स्थिति बिगड़ेगी तो जिम्मेदार होंगे जिला प्रशासन।

    ये भी पढ़े-COVID-19 के इलाज संबंधित अच्‍छी खबर.इनके मदद से ब्लड में होगा कोरोना का खात्मा


    लेफ्टिनेंट कर्नल सुधीर कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, सैनिक प्रकोष्ठ, आम आदमी पार्टी, बिहार  ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सुश्री रुबी देवी के समर्थन में उनके आमरण स्थल पर २८ मई को अपने टीम सदस्यों के साथ जाकर और ४ घंटे रहकर मुखिया जी का हौसला बढ़ाया और उनकी इस मुहिम में साथ देने के लिए हर संभव वादा ही नहीं किया बल्कि साथ साथ चलने का प्रयास भी किया। 

    इसी उपलक्ष में आज 01 जून 2020 को पूरा बिहार आप एक दिवसीय अनशन पर बैठकर अपना रूप जाहिर करते हुए प्रजातांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं।

    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad