• Breaking News

    साढ़े सात किलो गंजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    प्रतीकात्मक फोटो



    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य

    बक्सर/रोहित ठाकुर की रिपोर्ट

    बक्सर : थाना क्षेत्र के बड़का गांव केशवपुर मुख्य पथ पर नगपुरा गांव के समीप शुक्रवार को पुलिस ने साढ़े सात किलो गांजे के साथ संतोष कमकर उर्फ हुलचुल को गिरफ्तार किया है। 

    ये भी पढ़े-पूर्व सैनिक संगठन द्वारा किया गया प्रयास रंग लाया,22 वर्षों बाद कारगिल शहीद स्मारक स्थल का सौंदर्यीकरण का हुआ शिलान्यास

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि बलिहार गांव निवासी संतोष कमकर झोले में गांजा लेकर बड़कागांव केशोपुर मुख्य मार्ग से दियारे के किसी कारोबारी के यहां जाने वाला है।



    सूचना को आधार मान थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने संबंधित मार्ग पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी। सुबह दस बजे जैसे ही संतोष नगपुरा गांव के समय पहुंचा कि सामने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ा गया। जांच के क्रम में उसके झोले से पुलिस ने गांजा बरामद किया है।

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा, संक्रमितों की कुल संख्या 50 के पार

     गांजा किसके यहां जा रहा था? पुलिस इस बारे में छानबीन कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके सिंह ने बताया कि पुलिस जांच जारी है और इसकी जद में आनेवाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad