• Breaking News

    VIDEOबिहार में बदला मौसम का मिजाज पटना समेत सूबे के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत

    तस्वीर वी न्यूज 24
    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य
    पटना/सीतामढ़ी/राजकुमार के साथ संजू गुप्ता की रिपोर्ट 

    राजधानी:पटना समेत सूबे के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश वहीं कई इलाके में तेज तूफान के साथ हो रही बरसात की वजह से जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है। वहीं इस बारिश से किसानों के चेहरे पर मायूसी छायी हुई है। इस आंधी बारिश से किसानों की बची उम्मीदें भी अब पूरी तरह से खत्म हो गई हैं क्योंकि खेतों में लगी उनकी फसल अब पूरी तरह से नष्ट हो गई है।

    ये भी पढ़े-VIDEO,बड़ी खबर :लॉकडाउन में प्रवासी मजदुर के लिए रेलवे ने दी बड़ी राहत,विशेष ट्रेन से 1200 मजदुर तेलंगाना से जा रहे हैं झारखंड

    मोतिहारी जिले में बारिश के दौरान वज्रपात से कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के चांद मोहन गांव में परवेज नामक युवक वज्रपात चपेट में वहीं तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के हरदिया गांव में वज्रपात से सकल पासवान व हरेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी 


    मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी उत्तर भारत में आ रहा है,  जिसकी वजह से बिहार में मौसम मिजाज एक बार फिर से बदला है। शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश होने की मौसम विभाग ने पहले हीअलर्ट जारी की थी। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में दो मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान लगाया है।

    ये भी पढ़े-National :देश 130 जिले रेड ,84 जिले आरेंज और 319 जिले ग्रीन जोन में ,देखे आप किस जोन में है

    मौसम की बेरूखी एवं लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में फसलों की बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। खासकर गेहूं की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ा है। बहुत अधिक मात्रा में गेहूं की फसल खेतों में हैं और दौनी के इंतजार में बुरी तरह भींग गई है। सभी प्रखंडों में हुई भारी वर्षा से किसानों के गेहूं और मकई के फसल को भी काफी नुकसान हुआ है।


    जानिए  जिलों के मौसम का हाल....
    • -दरभंगा जिले में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ कुछ घंटों के लिए मौसम का मिजाज़ बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। हालांकि बीच में हल्की सी धूप भी खिली हुई थी। दिन के 11 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
    • -मधुबनी में दो दिनों की तेज धूप के बाद शुक्रवार को मौसम में बदलाव आया है। जिले में धूप व छांव है। बदली भी छाई है। हालांकि, बारिश नहीं हो रही है। तापमान में गिरावट आई है।
    • -मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज़ बदल गया। आंधी  के साथ बारिश हुई है। अलसुबह मौसम सामान्य था। साढ़े दस बजते ही आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
    • -भागलपुर में अभी तेज हवा के साथ बारिश हुई है।
    • -नवादा में मौसम साफ है।
    • -गया में सुबह से ही कडाके धूप है।
    • -रक्सौल जिले में आकाश में काले बादल मंडरा रहे। तेज हवा के साथ बारिश हुई है।
    • -समस्तीपुर में मध्यम पुरवा हवा चल रही। आंशिक बादल छाए हुए हैं।
    • -बिहारशरीफ में धूप खिली हुई है। आंशिक बादल हैं।
    • -सासाराम मेंआकाश में बादल छाए हुए हैं।
    • -शिवहर मेंआकाश में काले बादल मंडरा रहे। बीच- बीच में गड़गड़ाहट की आवाज। तेज पछुआ हवा चल रही। कहीं -कहीं हल्की बूंदा- बांदी भी हो रही है।
    • -कटिहार में हल्की हवा चल रही है। मौसम सामान्य है।
    • -लखीसराय में धूप-छांव है। बीच-बीच में आकाश में बादल गरज रहे हैं। बारिश की संभावना बनती है फिर हल्की धूप निकल आती है।
    • -अररिया में मौसम ठीक है।
    • -बेगूसराय में अभी धूप खिली है। हवा भी शांत है।
    • -किशनगंज में मौसम ठीक है। धूप खिली है।
    • -बाँका में धूप है
    • -मधेपुरा में धूप है।
    • -मोतिहारी मेंआकाश में आंशिक बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना बन रही है। अभी बारिश शुरू नहीं हुई है।
    • -पश्चिम चंपारण में आसमान में बादल मंडरा रहे हैं और बूंदाबांदी भी हो रही है।
    • -सीतामढ़ी में  सुबह 10:20 बजे से अचानक तेज बारिश हुई है। अभी आसमान बादलों से पटा है।
    • -बगहा में गुरुवार आधी रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है ।
    • -हाजीपुर में तेज आंधी। आसमान में घने बादल। मौसम का मिजाज बदला।
    • -छपरा में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई है।
    • -आरा में भी आंधी के बाद  बारिश हुई है।
    • -सिसवन में किसानों ने गेहूं की दौनी की तैयारी की थी, लेकिन बारिश ने किसानों के अरमान पर पानी फेर दिया।
    • -बक्सर में धूल भरी तेज आंधी के साथ अंधेरा छाया है, गरज के साथ झमाझम बारिश हुई है।
    • -सिवान में घनघोर बादल, के साथ तेज बारिश, सुबह में रात जैसा नजारा दिख रहा।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad