केजरीवाल सरकार कोरोना टेक्स के नाम पर जनता को लुटने की तैयारी ,शराब के बाद बढाई पेट्रोल डीजल के दाम
We News 24 Hindi »दिल्ली/राज्य
NCR/ब्यूरो संवाददाता विवेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट
नई दिल्ली : कोरोना वायरस के वजह से लगे लॉकडाउन ने आम लोगों की कमर तोड़ दी लोगों के रोजी रोजगार और व्यपार सब खत्म हो गये और अब बची खुची कसर कोरोना टेक्स के नाम पर केजरीवाल सरकार पूरी कर रही है और लोगों को लूटने की तयारी में जुट गयी है |
केजरीवाल सरकार शराब से लेकर पेट्रोल डीजल तक के दाम बढ़ा दिए हैं ये सरकारे जनता को लुट कर अपना खजाना तो भर लेगी पर आम जनता का नुकसान जो हुआ है वो कैसे पूरा होगा | पुरे विश्व में पेट्रोल डीजल के दामो में गिरावट देखने को मिल रहा है जनता को राहत देने के बजाय अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है |
केजरीवाल सरकार ने तो पहले शराब की दरें 70% तक दाम बढ़ा दी और अब पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। दिल्ली में पेट्रोल पर 1.67 रुपये प्रति लीटर वैट बढ़ाया गया है। डीजल पर भी वैट में भारी इजाफा किया गया है। दिल्ली में अब डीजल 7.10 रुपये महंगा मिलेगा। आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपये और डीजल की कीमत 62.29 रुपये प्रति लीटर थी। अब पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ा हुआ वैट भी जुड़ जाएगा। इससे पहले दिल्ली में सरकार ने शराब पर 70 फीसद कोरोना सेस लगा दिया है।
आईओसी के मुताबिक 5 मई 2020 को चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार रहे
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) |
डीजल (रुपये/लीटर)
|
दिल्ली | 71.26 | 69.39 |
मुंबई | 76.31 | 66.21 |
कोलकाता | 73.3 | 65.62 |
चेन्नै | 75.54 | 68.22 |