दिल्ली हिंसा केस DU के पिंजरा तोड़ ग्रुप की दो लड़की गिरफ्तार
तस्वीर शोशल मिडिया |
We News 24 Hindi »नई दिल्ली
संवाददाता आरती गुप्ता
नई दिल्ली:नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी के पिंजरा तोड़ ग्रुप से जुड़ीं दो छात्राओं को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान देवांगना और नताशा के तौर पर हुई है। आरोप है कि इन्होंने ही 22 फरवरी की रात को सीलमपुर में 300-400 महिलाओं को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे बैठाया था। इसके बाद ही नॉर्थ ईस्ट जिले में दंगे भड़के थे।
ये भी पढ़े-कोरोना मरीजों के लिए आईसीयू,बेड की कमी भी एक गंभीर समस्या
जिले के आला अफसर गिरफ्तारी की पुष्टि करने से कतराते रहे। पुलिस के मुताबिक, सीलमपुर में धरने पर बैठी महिलाओं को भड़काकर 22 फरवरी की रात को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे बिठाने पर 24 फरवरी को जाफराबाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पिंजरा तोड़ ग्रुप की गुलफिसा फातिमा, नताशा, शुभांगी, देवांगना, परोमा और रुमशा के नाम सामने आए थे।
ये भी पढ़े-गलती किसकी ,मुंबई से गोरखपुर के लिए निकली ट्रेन पहुंच गई राउरकेला
गुलफिसा जाफराबाद की रहने वाली हैं, जो DU की किरोड़ीमल कॉलेज की पूर्व स्टूडेंट थीं। पुलिस इन्हें पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गुलफिसा पर स्पेशल सेल ने दंगों की साजिश में शामिल होने के लिए गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) लगाया है, वह अभी जेल में हैं। बता दें कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में दिल्ली में हिंसा हुई थी।
Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।
Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद