• Breaking News

    Delhi Weather Update:दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज आंधी और कहीं बारिश की खबर

    We
     News 24 Hindi »दिल्ली/राज्य

    NCR /संवाददाता अनुज ठाकुर की रिपोर्ट

    नई दिल्ली:  दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज आंधी और कहीं बारिश की खबर है। एक ओर जहां सोनीपत में तेज आंधी चल रही है तो वहीं पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में बारिश शुरू हो गई है। 

    ये भी पढ़े-VIDEO:सीतामढ़ी नगर परिषद वार्ड का हाल, वार्ड नंबर 14 का हाल बेहाल,किसी अधिकारी,नेता,पार्षद को इनकी फिक्र नहीं

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, ज्यादातर जगहों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी  और बारिश भी हो सकती है। 


    इन इलाकों में होगी बारिश
    कैथल
    करनाल
    गोहाना
    गन्नौर
    सोनीपत
    बागपत
    पानीपत
    रोहतक
    महेंद्रगढ़
    रेवाड़ी
    गुरुग्राम
    फरीदाबाद
    हिसार
    भिवानी
    जींद
    सहारनपुर
    रुड़की
    मेरठ
    मुजफ्फरनगर
    नोएडा
    ग्रेटर नोएडा
    बिजनौर
    इससे पहले मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले सफदरजंग में 15 अप्रैल को 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। वहीं पालम में 8 मई को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शनिवार के दिन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य रहा। हवा में अधिकतम नमी का स्तर 67 फीसद और न्यूनतम नमी का स्तर 28 फीसद दर्ज हुआ।
    दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान दिल्ली का दर्ज हुआ। सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    Header%2BAid
    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।
     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad