• Breaking News

    बददी: शुभारंभ संस्था की महिलाएं मास्क बनाकर लोगों को निशुल्क बांट रहीं है

    We News 24 Hindi »हिमाचल प्रदेश/राज्य

    सोलन/रिपोर्टर सत्यदेव शर्मा सहोड़

    बददी (सोलन)।स्थानीय शुभारंभ स्वयं सेवी संस्था की महिलाएं बाजार में बिना मास्क के हर व्यक्ति को कपड़े से बना मास्क निशुल्क बांट रही हैं। संस्था की नीना शर्मा और योगिता चौहान ने बताया कि वह घर में कपड़े से मास्क तैयार कर रही हैं। 


    बददी के बाजार में उन्हें जो कोई भी बिना मास्क दिखता है उन्हें वह निशुल्क मास्क प्रदान करती हैं। अब तक इस संस्था की महिलाएं करीब 250 मास्क जरूरतमंद लोगों को बांट चुकी हैं। संस्था की नीना शर्मा ने बताया कि लॉक डाउन के चलते वह घर में बिना काम के बैठने की बजाय मास्क तैयार कर रही हैं। इसमें कई अन्य महिलाएं भी उनका सहयोग करती हैं।

     

    उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी और मुंह पर मास्क पहनाने से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि केंद्र तथा प्रदेश द्वारा तय नियमों को ध्यान में रखते हुए उनकी संस्था ने हर व्यक्ति को मास्क मुहैया करवाने की योजना तैयार की। जिसके तहत वह लॉकडाउन में मिली ढ़ील के दौरान बाजार में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को कपड़े से बना मास्क पहनने को देती हैं। इसके बाद वापिस घर आकर दोबारा से मास्क तैयार करने में जुट जाती हैं।


    Header%2BAid
    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad