• Breaking News

    सराहनीय पहल:हिमाचल सोलन में प्रवासी मजदूरों को वेतन के साथ राशन किट भी फ्री





    We News 24 Hindi »हिमाचल प्रदेश/राज्य

    सोलन/रिपोर्टर सत्यदेव शर्मा सहोड़

    बददी (सोलन)।कोविड-19 में कोरोना महामारी के बीच स्थानीय औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत प्रवासी मजदूरों के लिए राहत भरी खबर आई है। बददी के विभिन्न उद्योगों में कार्यरत प्रवासी मजदूरों तथा अन्य कामगारों को अब वेतन के साथ-साथ राशन की किट भी फ्री दी जाएगी। प्रदेश में लघु उद्योग भारती ने यह अनोखी पहल की है। लघु उद्योग भारती का मानना है कि औद्योगिक क्षेत्र से लगातार हो रहे प्रवासी मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है। 

    इससे पहले प्रदेश लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में बना हुआ राशन व राशन की किट वितरित कर चुका है। इसके अलावा कोविड-19 के दौरान दिन-रात सेवा कार्य में लगे पुलिस के जवानों को भी लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों की टीम ने चाय-बिस्कुट के अलावा भोजन की व्यवस्था संभाली है। अब लघु उद्योग भारती ने बद्दी में एक अलग तरह की पहल शुरू की है। जिसके तहत यहां से श्रमिकों के हो रहे पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी। प्रवासी मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने अपने उद्योगों में काम कर रहे श्रमिकों को मासिक वेतन के साथ-साथ राशन देना शुरू कर दिया है। 




    इस पहल में सबसे पहले लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कंसल ने अपने उद्योग में काम कर रहे श्रमिकों को राशन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से लडऩे में देश का हर नागरिक अपने-अपने तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती के सभी पदाधिकारियों ने एक बैठक करके इस आशय का निर्णय लिया। इसकी शुरूआत सबसे पहले लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष की औद्योगिक इकाई से शुरू किया गया है। इसके अलावा फार्मा विंग के संयोजक चिरंजीव ठाकुर, प्रदेश महासचिव अनिल मलिक, बद्दी इकाई के अध्यक्ष आरके शर्मा तथा लघु उद्योग भारती बद्दी इकाई के कैशियर वेद प्रकाश मिश्रा, भूतपूर्व अध्यक्ष जगदीप अरोड़ा ने अपने-अपने उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन के साथ निशुल्क राशन प्रदान कर कर्मचारियों की हौसला अफजाई की। 


    ये भी पढ़े-शर्मनाक,झारखंड अकेली महिला को पडोसी लाठी डंडे से पिटते रहे लोग देखते रहे तमाशा ,महिला के नाजुक अंगों पर भी किया गया वार




    लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष ने राजीव कंसल ने संस्था के साथ जुड़े सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों से आह्वान किया कि वे भी अपने-अपने उद्योग व कर्म क्षेत्र में ऐसे कार्य की शुरुआत कर कामगारों का मनोबल बढ़ाएं। लघु उद्योग भारती ने बीबीएन क्षेत्र में की गई इस अनोखी पहल की हर ओर प्रशंसा की जा रही है। खासकर कामगर वर्ग में इसको लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। लघु उद्योग भारती इससे पहले प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में बना हुआ राशन व राशन की किट वितरित कर रहा था।


     लघु उद्योग भारती के प्रदेश के महासचिव अनिल मलिक ने भी प्रदेशाध्यक्ष के इस आह्वान के बाद अपने उद्योग में काम कर रहे श्रमिकों को राशन किट वितरित की। बद्दी अध्याय के अध्यक्ष आरके शर्मा ने अपने उद्योग में काम कर रहे श्रमिकों को राशन किट प्रदान की। कैशियर वेद प्रकाश मिश्रा ने अपने उद्योग में काम कर रहे श्रमिकों को राशन किट प्रदान की। पूर्व अध्यक्ष जगदीप अरोड़ा ने अपने उद्योग में काम कर रहे श्रमिकों को राशन किट वितरित की।


    वेतन के साथ ऐसी होगी राशन किट


    लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कंसल ने बताया कि वेतन के साथ राशन किट देने का निर्णय बहुत ही सराहनीय कदम है। इसके तहत प्रत्येक कामगार को वेतन के साथ 10 किलो आटा व एक किलो रिफाइंड, एक किलो नमक, दो किलो चावल, शामिल हैं। इसके अलावा श्रीसिद्ध एग्रो फूड इंडस्ट्री के एमडी विनोद द्वारा 100 ग्राम हल्दी के 100 पैकेट, 100 ग्राम मिर्च के 100 पैकेट, 100 ग्राम मसाला 100 पैकेट का सहयोग किया गया। 


    इस तरह एक किट बनाकर 100 जरूरतमंद लोगों में बांटी जाएंगी। फार्मा विंग के संयोजक चरणजीव ठाकुर, बद्दी इकाई के अध्यक्ष आरके शर्मा के सहयोग से 100 राशन की किट्टे जरूरतमंद प्रवासी मजदूरों को बांटी जा चुकी हैं।



    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad