• Breaking News

    LIVE :देश मै अब तक 46711 लोगो में कोरोना की पुष्टि और 1583 कोगो की मौत

    We
     News 24 Hindi »दिल्ली/राज्य
    NCR/ब्यूरो संवाददाता अमित मेहलावत की रिपोर्ट

    स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 46711 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 31,967 मरीजों का इलाज चल रहा है। 13160 संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं और 1583 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में 14,541 मामले सामने आ गए हैं। वहीं गुजरात में 5804 और दिल्ली में 4898 मामलों ती पुष्टि हो गई है।

    06 May,2020
    • 08:13 AM

      विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी में सुविधा के लिए राज्य-स्तरीय समन्वयकों की नियुक्ति की

      समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार विदेश मंत्रालय ने कोरोना वायरस महामारी के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी के दौरान विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकार और केंद्र के साथ समन्वय सुनिश्चित करने के लिए राज्य-स्तरीय समन्वयकों की नियुक्ति की है। 

    • 08:02 AM

      ओडिशा में अब तक 177 मामले सामने आए

      ओडिशा में कोरोना वायरस (COVID-19) का एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। राज्यों में अब तक 177 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 115 का इलाज जारी है। 60 मरीज ठीक हो गए हैं। मरने वालों की संख्या 2 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

    • 07:58 AM

      दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लोगों के पहचान पत्र और पास की हो रही जांच

      लॉकडाउन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लोगों के पहचान पत्र और पास की जांच करते पुलिसकर्मी। कोरोना वायरस को नियंत्रण करने के लिए गुरुग्राम में इंटर-स्टेट और इंटर-डिस्ट्रिक पर लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया है इसमें मीडियाकर्मी,पुलिस और डॉक्टर भी शामिल हैं। 

    • 07:51 AM

      गाजियाबाद में 31 मई 2020 तकधारा 144 लागू

      उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 31 मई 2020 तक CrPC की धारा 144 लागू रहेगी। इस अवधि को स्थिति के अनुसार कम या रद्द किया जा सकता है। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने इसकी जानकारी दी है। 

    • 07:34 AM

      46 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि

       स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 46711 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 31,967 मरीजों का इलाज चल रहा है। 13160 संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं और 1583 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में 14,541 मामले सामने आ गए हैं। वहीं गुजरात में 5804 और दिल्ली में 4898 मामलों ती पुष्टि हो गई है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad