• Breaking News

    सावधान:भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब डराने लगी है,टॉप-10 देशों की सूची में शामिल भारत





    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    संवाददाता विवेक श्रीवास्तव

    नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में दिन प्रति दिन  जबदरस्त  उछाल देखने को को  रहा है। बीते  24 घंटे में लगभग सात हजार नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस तरह संख्या तकरीबन एक लाख 40 हजार के आस -पास  पहुंच गई  है मरीजो की संख्या  । 


    स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा रिपोर्ट  के अनुसार, भारत में अभी कोरोना वायरस के कुल मामले 138845 हो गए हैं। रविवार को यह संख्या 131868 थी। इस तरह एक दिन में 6977 मरीज मिले हैं। वहीं, मरने वालों की कुल संख्या 4021 हो गई है। अब तक 57721 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

    महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 50231

    महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 50231 है, जिसमें से 14600 लोग ठीक हुए हैं। 1635 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13418 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। अब तक 261 की मौत हुई है। 

    गुजरात में 14056 कोरोना के पॉजिटिव केस

    गुजरात में 14056 कोरोना के पॉजिटिव केस हैं, जिसमें 6412 ठीक हुए हैं और 858 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की संख्या 16277 हो गई है। इसमें से 111 की मौत हुई है। इसी तरह मध्य प्रदेश में अब तक 6665    लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 290 की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की कुल संख्या 6268 है। यहां 161 मरीजों की मौत हुई है। बिहार की बात करें तो 2587 कोरोना के मरीज सामने आए हैं, जिसमें से 13 की मौत हुई है।


    टॉप-10 देशों की सूची में भारत शामिल
    भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब डराने लगी है। दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों वाले देशों की सूची में भारत दसवें स्थान पर पहुंच गया है। ईरान को पीछे करते हुए अब भारत में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 138845 हो गई है। वहां औसतन दो हजार से ज्यादा नए मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं, अगर मामले ऐसे ही बढ़े तो चार से पांच दिन में तुर्की को भी पछाड़कर भारत दुनिया में 11वें से नौवें स्थान पर पहुंच जाएगा। तुर्की में औसतन एक हजार नए केस इन दिनों सामने आ रहे हैं।

    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad