• Breaking News

    हिमाचल के सोलन मे तीन नए कोरोना मामले आने से इलाके में हड़कंप




    We News 24 Hindi »हिमाचल प्रदेश/राज्य

    सोलन/रिपोर्टर सत्यदेव शर्मा सहोड़

    • सोलन मे तीन नए कोरोना के मामले आने से हड़कंप
    • माँ-बेटा और प्रवासी महिला आई कोरोना पॉजिटिव

    बददी (सोलन)। जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बददी क्षेत्र से तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने से पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया है। बददी के इंडोर स्टेडियम में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में लिए गए सेंपल के बाद यहां रखे गए मां और बेटा कोरोना पॉजिटिव आए हैं। यह दोनों दिल्ली से आए थे। 



    इनको जिला प्रशासन द्वारा बददी के इंडोर स्टेडियम में क्वारंटाइन किया गया था। बताया जा रहा है कि यह दोनों रामशहर से ताल्लुक रखते हैं। जबकि भुड क्षेत्र की एक प्रवासी महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ज्ञात रहे कि इस प्रवासी महिला का रेंडम सेंपल लिया गया था। देर रात आए तीन कोरोना पॉजिटिव मामले आने से जिला सोलन का बीबीएन एरिया एक फिर से सुर्खियों में आ गया है। अब जिला सोलन में कुल 13 मामले हो गए हैं। जिनमें से 13 एक्टिव मामले हैं, जबकि 9 ने रिकवर कर लिया है। 

    ये भी पढ़े-भारत की बड़ी उपलब्धी : आरोग्‍य सेतु दुनिया का सबसे बड़ा ऐप बना, 11 करोड 40 लाख लोगों ने डाउनलोड किया

    \

    सबसे ज्यादा हडकंप भुड़ से प्रवासी महिला के कोरोना पॉजिटिव आने से मचा है। प्रशासन अब इस महिला की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है। जिला प्रशासन इस बात का पता लगाने में लगा हुआ है कि यह महिला आखिर किस-किस व्यक्ति के संपर्क में आई थी। बता दें कि बीबीएन एरिया में दो लाख से ऊपर प्रवासी मजदूर रहते हैं। इस प्रवासी महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन को यह चिंता सताने लगी है कि अगर यह भयंकर बीमारी प्रवासी मजदूरों में फैल गई तो इस पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

    ये भी पढ़े-काम की खबरे :CBSE के छात्र 10वीं और 12वीं के शेष परीक्षा अपने वर्तमान स्‍थान से दे सकेंगे




    जिला प्रशासन इस प्रवासी महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का पता लगाने में जुट गया है। बताया जा रहा है कि जो प्रवासी महिला कोरोना पॉजिटिव आई वह वह साई रोड पर बने एक प्राइवेट अस्पताल के पास चाय की दुकान चलाती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस प्रवासी महिला के संपर्क में कितने लोग आए होंगे। 

    ये भी पढ़े-राज्‍य आवश्‍यक दवाईयों की होम डिलिवरी करे,स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय


    पिछले कुछ दिनों से बीबीएन एरिया में लगातार कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक हिसाब से देखा जाए तो बीबीएन एरिया इस मामले में संवेदनशील क्षेत्र रहा है। भुड़ में प्रवासी महिला के कोरोना पॉजिटिव आने से पूरे बीबीएन में खतरे की घंटी बज गई है।


    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad