• Breaking News

    बिहार जन संवाद कार्यक्रम में गर्मजोशी के साथ शामिल हुए भाजपाई







    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य

    मुजफ्फरपुर/ब्यूरो  रिपोर्ट




    • बिहार जन संवाद कार्यक्रम में गर्मजोशी के साथ शामिल हुए भाजपाई
    • प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिलाया आत्मनिर्भर का संकल्प



    मुजफ्फरपुर/ बंदरा : मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूरा होने पर सरकार के उपलब्धियों को लेकर  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के लोगों को वर्चुअल रैली (बिहार जन संवाद) के माध्यम से संबोधित किया। 

    भाजपा नेता पंकज सिंह के नेतृत्व में बंदरा मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी गण एवं मुख्य कार्यकर्ताओं ने नूनफारा शक्तिकेन्द्र के बरियारपुर में "घनश्याम सुदामा आई टी आई पर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 


    बिहार जन संवाद कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार ने मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को आत्म निर्भर भारत व कोरोना से लड़ाई में कामयाबी का संकल्प दिलाया।




    कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विपुल कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बैद्यनाथ पाठक, पूर्व महामंत्री संजय कुमार, वर्तमान महामंत्री बिमल किशोर त्रिवेदी एवं अशोक कुमार सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य रमण त्रिवेदी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, युवा मोर्चा के पंकज गिरी, मंडल मंत्री चंद्रमणि, शक्तिकेन्द्र प्रमुख रत्नेश झा, बूथ अध्यक्ष रमेश राय, हरिशंकर कुमार, रंजीत चौधरी, अविनाश कुमार सिंह, रविन्द्र ठाकुर, मंडल मीडिया प्रभारी श्याम किशोर, कौशल किशोर ठाकुर, सुशील कुमार ठाकुर, कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad