• Breaking News

    भारत में 50 लाख लोगों की कोरोना जांच, नौ हजार गंभीर मरीज मिले, जानिए राज्यों की स्थिति





    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    अमित मेहलावत की रिपोर्ट 


    नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन सुकून की बात यह है कि ज्यादातर मामले हल्के हैं। अब तक सामने आए ढाई लाख से ज्यादा मरीजों में कोरोना संक्रमण का स्तर सामान्य से भी कम पाया गया है। 50 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की गई है। कुल संक्रमितों में करीब नौ हजार गंभीर मरीज हैं।


    वल्र्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल मामलों में गंभीर मरीजों की संख्या 8,944 है। कुल मरीजों की तुलना में यह संख्या 3.3 फीसद है। वहीं, पीटीआइ के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 50,30,700 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान ही 1.41 लाख जांच की गई। प्रति 10 लाख आबादी पर मरीजों का आंकड़ा 194 और मृतकों की संख्या सिर्फ पांच है। मरने वालों में 70 फीसद से ज्यादा ऐसे मरीज हैं जो पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अन्य देशों के मुकाबले भारत बेहतर स्थिति में है।

    ये भी पढ़े-पार्षद सचदेवा बीमार बच्ची व उसकी मां के लिए देवदूत बनकर उभरे


    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में करीब दस हजार नए मामले सामने आए हैं और 266 लोगों की जान गई है। इनको मिलाकर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,66,598 और मृतकों की संख्या 7,471 हो गई है। एक्टिव मरीज 1,29,813 और स्वस्थ हुए लोगों का आंकड़ा 1,29,313 है। इस तरह स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या तकरीबन 50 फीसद है।

    ये भी पढ़े-राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आज अंतिम तारीख


    छह हजार से ज्यादा नए केस मिले

    राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अलग-अलग स्त्रोतों से मिली सूचनाओं के मुताबिक मंगलवार को 6,670 नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 214 लोगों की जान गई, जिसमें महाराष्ट्र में 120, गुजरात में 33, तमिलनाडु में 21, उत्तर प्रदेश में 18, बंगाल में 10, राजस्थान में पांच, बिहार, कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में दो-दो और असम में एक मौत शामिल है।

    ये भी पढ़े-VIDEO:बिहटा बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर में खुलेआम उड़ रही है सरकारी आदेश की धज्जियां,लोग बजा रहे घंटी चढ़ा रहे है फुल और जल

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय व अन्य स्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को आंकड़े मिलने में होने वाली देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां राज्यों से सीधे आंकड़े जुटाती हैं। मंत्रालय के आंकड़ों में एक दिन पहले की देर रात तक के मामले शामिल होते हैं।


    बीएमसी के उप नगर आयुक्त का निधन
    बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के उप नगर आयुक्त की कोरोना से मौत हो गई है। उन्हें एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बीएमसी ने मौत के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।


    महाराष्ट्र में 90 हजार से ज्यादा संक्रमित

    महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 90,787 हो गई है। मंगलवार को 2,259 नए मामले सामने आए। अब तक 3,289 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में भी 470 नए मरीज सामने आए हैं। राज्य में अब तक 21,044 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें अहमदाबाद में ही 14,962 मरीज हैं। राज्य में अब तक 1,313 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 1,066 मौतें अहमदाबाद में हुई हैं।


    तमिलनाडु में रिकॉर्ड नए मामले

    तमिलनाडु में 1,685 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में राज्य में मिले नए मामलों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। अब तक 34,916 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। जबकि 307 लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश में भी संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार को पार कर गया है। मंगलवार को 216 नए मरीज मिले।


    उत्तर प्रदेश-राजस्थान में 11-11 हजार से ज्यादा मरीज

    उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि, तेज प्रसार कुछ खास जिलों तक ही सीमित है। 388 नए मामलों के साथ उत्तर प्रदेश में अब तक सामने आए मरीजों की संख्या 11,335 हो गई है। जबकि, राजस्थान में अब तक 11,020 मरीज मिल चुके हैं।

    आईये भी पढ़े-तेलंगाना बिना परीक्षाएं दिए ही 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में भेजने का फैसला


    पूर्वोत्तर में असम-त्रिपुरा सबसे ज्यादा प्रभावित
    पूर्वोत्तर में वैसे तो कई राज्यों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित असम और त्रिपुरा हैं। असम में अब तक 2,868 संक्रमित मिले हैं और त्रिपुरा में 841 लोगों को संक्रमित पाया गया है।


    देश में कुल संक्रमित

    राज्य                               संक्रमित
    • महाराष्ट्र -                          90,787
    • तमिलनाडु -                      34,914
    • दिल्ली -                            29,943
    • गुजरात -                           21,044
    • उत्तर प्रदेश -                     11,335
    • राजस्थान -                        11,020
    • मध्य प्रदेश -                       9,638
    • बंगाल -                             8,985
    • कर्नाटक -                          5,921
    • बिहार -                             5,364
    • आंध्र प्रदेश -                      5,029
    • हरियाणा -                         4,991
    • जम्मू-कश्मीर -                   4,285
    • तेलंगाना -                          3,650
    • ओडिशा -                          3,140
    • असम -                             2,868
    • पंजाब -                             2,777
    • केरल -                              2,095
    • उत्तराखंड -                       1,488
    • झारखंड -                         1,330
    • छत्तीसगढ़ -                       1,197
    • त्रिपुरा -                              841
    • हिमाचल प्रदेश -                  438
    • गोवा -                               330
    • चंडीगढ़ -                           323
    • मणिपुर -                            282
    • पुडुचेरी -                           132
    • नगालैंड -                           127
    • लद्दाख -                            108
    • मिजोरम -                           72
    • अरुणाचल प्रदेश -                57
    • मेघालय -                            40


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad