• Breaking News

    HIMACHAL:सुभाष ऐरी मैहतपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नियुक






    We News 24 Hindi »हिमाचल प्रदेश/राज्य

    ऊना/रिपोर्टर सत्यदेव शर्मा सहोड़


    हिमाचल के ऊना जिला  के मैहतपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दीपक द्विवेदी पुन: चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि मैहतपुर व्यापार मंडल की कमान सुभाष ऐरी को सौंपी गई है। इसके अलावा उपाध्यक्ष संजय भारद्वाज, महासचिव मनु कौशल व कोषाध्यक्ष संजीव सचदेवा को चुना गया। 


    मैहतपुर व्यापार मंडल के  प्रैस सचिव जिम्मेवारी संजीव ठाकुर को सौंपी गई है। व्यापार मंडल की कार्यकारणी का चयन मुख्य संरक्षक हरीश पराशर, पवन कुमार, अरुण पाल ठाकुर, विनोद कुमार बिरला, रविदत्त, ज्वाला प्रसाद व शादी लाल की देखरेख में किया गया। मैहतपुर व्यापार मंडल ने इसके अलावा 25 अन्य सक्रिय सदस्यों का भी चयन किया है। 


    जिसमें मैहतपुर एंट्री बैरियर से लेकर रूपसी होटल तक, रेलवे रोड मैहतपुर बसदेहडा और भटोली रोड के सदस्यों को  शामिल किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष ऐरी ने कहा कि जल्द ही जिला प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन से मिलकर मैहतपुर बाजार के व्यापारियों को आ रही समस्याओं को हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। 

    उन्होंने कहा कि दुकानदारों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऐरी ने कहा कि मैहतपुर बाजार के व्यापारियों, दुकानदारों तथा अन्य लोगों ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसका कत्र्तव्यनिष्ठा से पालन किया जाएगा। बाजार के छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों से लेकर बड़े दुकानदारों को साथ लेकर मैहतपुर व्यापार मंडल के विकास और उत्थान की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad