• Breaking News

    पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, पाकिस्तानी गोली बारी में सेना का एक जवान शहीद





    We News 24 Hindi »जम्मू कश्मीर 

    देवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट 

    जम्मू कश्मीर :  पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिशें कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की है। इस गोलाबारी की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। वहीं एक अन्य जवान और स्थानीय नागरिक घायल हुआ है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। 


    आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार रात पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 




    पाकिस्तानी सैनिकों ने मंजाकोट सेक्टर में भी गोलीबारी की जिससे एक जवान शहीद हो गया तथा एक नागरिक घायल हो गया। पाकिस्तान की ओर से गुरुवार तड़के तक गोलीबारी होती रही।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad