• Breaking News

    कलवार,कलार,कलाल,समाज का विरोध रंग लाया ,नहीं चलेगा डीडी भारती,जी टीवी पर विष्णु पुराण सीरियल के विवादित एपिसोड

    सांसद रामा देवी अपने  निवास स्थान दिल्ली में वी न्यूज़ 24 से बात करते हए       



    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    एडिटर एंड चीफ़ दीपक कुमार की रिपोर्ट


    नई दिल्ली :  दूर दर्शन के डीडी भारती और जी टीवी चैनल में प्रसारित हो रहे विष्णु पुराण के तथ्यों पर दिल्ली और समस्त भारत के  कलवार,कलार,कलाल,समाज  ने घोर आपत्ति जताई इसको लेकर समाज के लोगो ने शोशल मीडिया एवं पत्राचार के साथ-साथ टेलीफोनिक माध्यम से  जनप्रतिनिधियों और मंत्री तक घोर आपत्ति जताई की सीरियल के एपिसोड 49 से 62 के प्रसारण पर रोक तुरंत रोक लगने की मांग गयी थी की ईस  धारावाहिक के निर्माता/निर्देशक बीआर चोपड़ा ने विष्णु पुराण के उपरोक्त एपिसोड में भगवान सहस्त्रबाहु कीर्तवीर्य अर्जुन के जीवन चरित्र पर आधारहीन और भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास किया है।। 

    ये भी पढ़े-चीन की गुस्ताखी कतई स्‍वीकार्य नहीं,भारत ने गलवन वैली पर चीन के दावे को सिरे से खारिज किया

    सांसद रामा देवी अपने  निवास स्थान दिल्ली में वी न्यूज़ 24 से बात करते हए  एडवोकेट शैलेन्द्र कुमार जायसवाल   


    समाज के अखिल भारतीय  जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अशोक जी जयसवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली  के जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के अध्यक्ष  शैलेन्द्र कुमार जायसवाल ऐडवोकेट और उनके  टीम के सभी सदस्यों द्वारा दिल्ली में लगातार साथ ही देश के तमाम कलवार,कलार,कलाल,समाज की संस्था लगातार सीरियल के एपिसोड को रुकवाने में प्रयासरत थे आज उनका विरोध और प्रयास रंग लाया केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री और राज्यसभा सदस्य एवं जी टीवी के मालिक सुभाष चन्द्रा ने ईस विवादित एपिसोड 49 से 62 तक नहीं चलाने के दिए निर्देश |

    ये भी पढ़े-VIDEO:विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने 51 लोगों की आर्थिक मदद की,लोगों ने उनका आभार जताया

    सांसद रामा देवी अपने  निवास स्थान दिल्ली में कलवार समाज के लोग 


    ईस मामले में 18 जून 2020 को प्रातः 11:30 बजे रामा देवी सांसद महोदया के निवास पर  शैलेन्द्र जायसवाल  अध्यक्ष दिल्ली ,  विजय भगत पूर्व उप महापौर के साथ दिल्ली  के प्रमुख  पूरी टीम ,इस संदर्भ में ,मीडिया के साथ मिलने पहुँचे । सांसद  रामा देवी जी  को फिर एक नया ज्ञापन का  पूरा सेट सौंपा था सांसद रामा देवी ने पूरा भरोसा दिया की हम ईस सन्दर्भ में प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री,केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री  से बात करुँगी और इसे हर हाल में चलने नहीं दूंगी और सांसद रामा देवी की पहल और प्रयास के कारण अब ये विवादित एपिसोड नहीं चलेगा ईस संदर्भ में शैलेन्द्र जायसवाल को टेलीफ़ोन कर अपने निवास स्थान पर बुलाकर बताया की  एपिसोड नहीं चलने का निर्देश जारी करने का अस्श्वाशन मिल चुका है |

    एपिसोड रोकने के लिए लिखा गया पत्र


    दिल्ली  के जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के अध्यक्ष  शैलेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया कि हिंदुओं के मार्गदर्शन के लिए मौजूद विष्णु पुराण के साथ वेद, पुराण, उपपुराण और माहिष्मति के वर्णित इतिहास में सहस्त्रबाहु कीर्तवीर्य अर्जुन को भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्रावतार होने के साथ भगवान दत्तात्रेय का उपासक बताया गया है। उन्हें चक्रवर्ती सम्राट होने के साथ ही उदार मना राज राजेश्वर की उपाधि दी गई है। साथी ही उन्होंने ये भी बताया कि 


    ये भी पढ़े-सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लोगो ने चीन के प्रति आक्रोश जताया

    कलवार,कलार,कलाल,समाज समाज के अराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन एक प्रजा पालक चक्रवर्ती सम्राट थे। हैह्यवंशी राजाओं के कार्यकाल पर किए गए शोध में सहस्त्रार्जुन के शौर्यगाथा का वर्णन है, बावजूद इसके मनगढ़ंत कहानी के बनाकर सीरियल का प्रसारण कलवार,कलार,कलाल,समाज का अपमान है। 

    विवादित विष्णु पुराण धरावाहिक का झूठा तस्वीर 


    आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौर में दूर दर्शन के डीडी भारती चैनल में शाम सात बजे बीआर चोपड़ा के निर्देशन में निर्मित सीरियल विष्णु पुराण का प्रसारण किया जा रहा है। साल 2000 में पहली बार प्रसारित किए गए इस धारावाहिक में हैह्यवंशीय कलवार,कलार,कलाल समाज के आराध्यदेव  भगवान सहस्त्रबाहु कीर्तवीर्य अर्जुन के संबंध में दृश्य और संवाद फ़िल्माए गए थे ईस धरावाहिक में  भगवान सहस्त्रबाहु कीर्तवीर्य अर्जुन के पोशाक से लेकर चरित्र तक का हनन किया गया था और उस भी विरोध के सुर उठे थे | 

    बीआर चोपड़ा ने बहुत घिनौना और कृत्य कार्य किये है बीआर चोपड़ा के बनाये गए सभी सीरियल धारावाहिक सवालों के घेरे में आता है | इनके बनाये गए सीरियल को लोग इतिहास में घटी घटनाओं से जोड़ कर देखते है,पर दर्शकों को क्या मालूम की बीआर चोपड़ा लोगो के सामने मिर्च ,मसला लगाकर  झूठी कहानी परोस रहा है | जिसका वास्तविकता और सच्चाई से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है |


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad