• Breaking News

    VIDEO:भारत नेपाल सीमा पर तनाव का माहौल ,नेपाली आर्म्स पुलिस ने भारतीय पर चलाई गोली ,एक की मौत

    वीडियो देखने के लिए यंहा किल्क करे 



    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य

    सीतामढ़ी से असफाक खान  की रिपोर्ट

    बिहार : में सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा  भारत-नेपाल सीमा पर आज शुक्रवार को नेपाली सेना ने पांच भारतीयों को गोली मार दी, जिसमें विकेश कुमार (25 वर्ष) नाम के युवक की मौत हो गई। तीन अन्य जख्मी लोगों को सीतामढ़ी शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक जख्मी युवक को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि नेपाल पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।                                                                                                                                                                                                                                        

    ये भी पढ़े-भारत में कोरोना मरीजों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार ,कचरे में मिल रहा हैं शव ,सुप्रीम कोर्ट

                               
    बताया जा रहा है कि सोनबरसा प्रखंड स्थित मलंगवा बॉर्डर के पर्सा गांव के समीप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे भारतीय पर नेपाल आर्म्स पुलिस फोर्स ने फायरिंग की। उनमें से चार को आनन-फानन में इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की मौत हो गई।             

    ये भी पढ़े-लॉकडाउन में पूरी सैलेरी नहीं देने वाले कम्पनी पर न हो कठोर कार्रवाई,सुप्रीम कोर्ट                                                                                                      


    एसएसबी 51वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है और जांच की जा रही है। नेपाली आर्म्स पुलिस का कहना है कि वे लोग उनकी हथियार छीनने का प्रयास कर रहें थे। इसी दौरान गोली चलानी पड़ी। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि मृतक की पहचान विकेश यादव के रूप में की गई है।

    ये भी पढ़े-BREAKING:सीतामढ़ी सोनबरसा में नेपाली सेना ने भारतीय मजदूरों पर चलाई गोली, एक की मौत


    वहीं शहर के निजी अस्पताल में भर्ती उदय शर्मा, उमेश राम व शिवदयाल यादव को भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं एक नागेन यादव का इलाज नेपाली पुलिस की अभिरक्षा में हो रहा है। उधर, गोली की घटना के बाद बॉर्डर पर तनाव व्याप्त है। एसएसबी व स्थानीय पुलिस मौके पर कैंप किए हुए है।


    ये भी पढ़े-दिल्ली कोरना काल में कम पड़ने लगी श्मशान और कब्रिस्तान में जगह ,इंतजाम से दोगुनी संख्या में पहुंच रहे मृतकों के शव

    आपको बता दें कि भारत और नेपाल के बीच फिलहाल नक्शा को लेकर तनातनी चल रही है। नेपाल के नए नक्शे में कालापानी और लिपुलेख को शामिल किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी विवाद पर बातचीत को लेकर संशय हो गया है। इस नए नक्शे में नेपाल ने कुल 395 वर्गकिलोमीटर के इलाके को अपने हिस्से में दिखाया ह। इसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के अलावा गुंजी, नाभी और काटी गांव भी शामिल हैं।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad