• Breaking News

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के गम में भाभी ने भी दम तोड़ा





    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य

    पटना से अमिताभ मिश्रा की रिपोर्ट


    पटना:सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 48 घंटे से अधिक वक्‍त बीत चुका है लेकिन इस खबर पर अभी भी विश्‍वास करना कठिन है। सुशांत के प्रशंसकों के लिए तो यह बड़ा झटका है ही, परिवार के लिए यह कभी ना भरने वाला गम है। सुशांत की मौत की खबर का सदमा उनकी चचेरी भाभी सहन ना कर सकी और आज शाम बदहवासी की हालत में उन्‍होंने भी दम तोड़ दिया। 

    ये भी पढ़े-नेपाल के अर्थशास्त्री ने कहा ,चीन कभी नहीं ले सकता भारत की जगह

    सुशांत के परिजनों के लिए यह दूसरी बुरी खबर है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का गम उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी बर्दाश्त नहीं कर पाईं। इस सदमे में सोमवार दोपहर में उनकी मौत हो गई। सुशांत की मौत की खबर मिलते ही रविवार से उन्होंने खाना-पीना त्याग दिया था। वह सुशांत सिंह के चचेरे भाई अमरेंद सिंह की पत्नी थीं। परिजनों ने बताया कि बीते कुछ समय से वह बीमार थीं। रविवार को जैसे ही सुशांत राजपूत की मौत की खबर आई, उसके बाद से वह बार-बार बेहोश हो जाती थीं। सोमवार शाम करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

    ये भी पढ़े-भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन ? पीएम मोदी आज और कल मुख्यमंत्रियों से फिर करेंगे बात



    पटना के राजीव नगर में गम में रो रहे हैं लोग

    सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। इसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार के पूर्णिया स्थित उनके पैतृक गांव मलडीहा तथा पटना के राजीव नजर इलाके में लोगों काे गम में रोते हुए भी देखा जा रहा है। इन दोनों जगहों से सुशांत के बचपन की यादें जुड़ीं हैं। उनके खगडि़या स्थित ननिहाल में भी मातम का माहौल है।

    ये भी पढ़े-लॉकडाउन ने बदला पूरा गणित, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस फंसी भाजपा के चक्रव्यूह में




    पिता गहरे सदमे में, भाभी की भी तबीयत बिगड़ी
    सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद पटना में रहने वाले उनके पिता केके सिंह  गहरे सदमे में चले गए तो पूर्णिया के पैतृक गांव में चचेरी भाभी सुधा देवी भी अवाक रह गईं। खबर सुनकर बीते कुछ समय से बीमार चल रहीं सुधा देवी की हालत बिगड़ गई। सदमें में वे बार-बार बेहोश होने लगीं। स्‍वजनों ने उन्हें सांत्‍वना दी तथा चिकित्सक को भी दिखाया, लेकिन उनपर कोई असर नहीं पड़ा। होश में आते ही वे सुशांत के बारे में पूछतीं कि वह ठीक है कि नहीं। फिर, घर पर जब लोगों की भीड़ देखतीं तो बेहोश हो जातीं थीं।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad