• Breaking News

    मौसा ने रिश्ते को किया शर्मसार,दोस्त के साथ मिल नाबालिक भतीजी का किया गैंगरेप



    We News 24 Hindi »झारखंड/राज्य 

    राँची से दिनेश महतो   की रिपोर्ट।


    राँची : लॉकडाउन में बेंग्लुरु से राँची लौटी नाबालिक को बीयर पिलाकर नामकुम थाना क्षेत्र के पलांडू जंगल में गैंगरेप किया गया।यह दुष्कर्म कोई और नहीं बल्कि नाबालिक के रिश्ते में लगने वाले मौसा ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर किया। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मौसा समीर कुमार लकड़ा और आनंद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

    ये भी पढ़े-BREAKING:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब,कल होगा कोरोना टेस्‍ट


    अब इन्हें जेल भेजने की तैयारी है। पुलिस ने नाबालिक के बयान पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। वहीं, पीड़ित का मेडिकल भी करा लिया गया है। क्या है मामला नाबालिक ने बताया कि वह बेंग्लुरु में काम करती थी। लॉकडाउन से पहले राँची लौटी थी। यहां उसके दोस्त ने राँची के किसी लॉज में उसके रहने की व्यवस्था कर दी थी।


    शनिवार की शाम लगभग सात बजे उसके मौसा समीर ने पार्टी देने की बात कहते हुए उसे लोवाडीह सामलौंग बुलाया। वहां से दोनों स्कूटी पर बरगावां पहुंचे। यहां समीर ने आनंद को बुलाया। फिर दोनों ने मिलकर ज़बरदस्ती नाबालिक को बीयर और सिगरेट पिलाया। इससे नाबालिक को नशा चढ़ गया। इसके बाद दोनों उसे स्कूटी में बैठा कर पलांडू अनुसंधान केंद्र के पीछे स्थित जंगल में ले गए।

    ये भी पढ़े-मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार ,मजदूर की जगह जेसीबी से हो रही है खुदाई


    यहां देर रात तक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। वहीं, जब नाबालिक के दोस्त ने देर रात एक बजे फोन किया तो उसने घटना की जानकारी दी। फिर दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


    मोबाइल लोकेशन से घटनास्थल पहुंची पुलिस
    पुलिस ने नाबालिक के मोबाइल का लोकेशन निकाला और खोजबीन में जुट गई। रविवार की सुबह लगभग चार बजे जंगल में पुलिस को आता देख दोनों आरोपी नाबालिक को छोड़कर फ़रार हो गए।

    ये भी पढ़े-अधेड़ व्यक्ति को पिटकर हत्या शव को खेत में फेका,अज्ञात लोगों के के खिलाफ FIR दर्ज

    पुलिस ने मौके से नाबालिक को बरामद किया और आरोपियों की स्कूटी ज़ब्त कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और छानबीन में जुट गई। इससे नाबालिक को बरामद किया |


    Header%2BAid


    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad