• Breaking News

    Bihar News:देखे कैसे बिहार की राजधानी पटना में हो रहा तिरंगे का अपमान



    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/पटना 

    अमिताभ मिश्रा की रिपोर्ट

    #Tricolorflag

    पटना: एक तरफ कोरोना महामारी के बीच पुरे देश में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को लेकर विशेष  तैयारियां चल रही हैं। तो दुसरे तरफ बिहार के राजधानी  से एक गैर जिम्मेदाराना  वाली  तस्वीर सामने आई है। यहां भारत की शान कहे जाने वाली तिरंगे झंडे का इस कदर अपमान हो रहा है .इस और ना तो रेलवे प्रशासन का और नाही किसी अधिकारी  कोई घ्यान है। इस तरह की लापरवाही कैसे हो सकता है अगर आपको विश्वास नहीं होता तो तस्वीर में देखिए कैसे पिछले तीन दिनों से दानापुर रेल मंडल के पाटलिपुत्रा स्टेशन पर फटा हुआ तिरंगा हवा में लहरा रहा है। तिरंगे में सफ़ेद और हरा रंग गायब है सिर्फ केसरिया रंग के एक पट्टी केअलावा इस झंडे में कुछ नहीं बचा है। फिर भी इसकी देखरेख में जुटे कर्मचारियों और अधिकारियों की नजर इस ओर नहीं जा रही है।

    ये भी पढ़े -Hiamchal News:जिले की दो फुटबॉल खिलाडिय़ों का चयन एनएचीसी खेल छात्रवृत्ति में हुआ


    तीन दिन से फटा हुआ तिरंगा लहरा रहा 

    पटना के पाटलीपुत्र स्टेशन पर तिरंगे का अपमान हो रहा है और इसे बदलने वाला कोई नहीं है। ये स्थिति तब है जबकि इसे लगाने के दौरान इसकी देखभाल के लिए रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी को खास जिम्मेदारी दी गई थी। बावजूद इसके हमारे देश की आन-बान-शान और अभिमान माने जाने वाले तिरंगे की स्थिति पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा। पाटलीपुत्र रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक, आरपीएफ और जीआरपी भी मौजूद हैं उनकी भी नजर शायद इस ओर नहीं है।

    ये भी पढ़े-हाईवे पर कोई आपका नाम लेकर पुकारे तो हो जाय सावधान गाड़ी मत रोकना


    आखिर अधिकारी कब लेंगे संज्ञान

    बताया जा रहा कि तीन दिन पहले आई तेज रफ्तार आंधी और बारिश की वजह से तिरंगा फट गया। उसके बाद से अब तक किसी ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। पाटलीपुत्र स्टेशन के बाहर ऊंचे खंभे में शान से लहराने वाले तिरंगे में अभी सिर्फ केसरिया रंग ही नजर आ रहा। इस संबंध में स्थानीय राजकिशोर का कहना है कि तिरंगे का अपमान नहीं होना चाहिए। फिलहाल देखना होगा कि पूरे मामले पर अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे। रेलवे कंपाउंड में लगे झंडे को कब बदला जाएगा।


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad