• Breaking News

    वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया ढाई लाख क्यूसेक पानी, उत्तर बिहार में और मचेगी तबाही,देखे वीडियो



    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/पटना 


    अमिताभ मिश्रा की रिपोर्ट


    पटना : उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।सीतामढ़, चंपारण, मुजफ्फरपुर और मिथिलांचल के इलाके में अभी स्थिति सामान्य नहीं होने से बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बढ़ी हुई है। 


    पूर्वी चंपारण में गंडक व बूढ़ी गंडक के पानी कई प्रखंडों में तबाही मचा रखा  है। जिले के दस प्रखंड बाढ़ग्रस्त हो चुके हैं. मंगलवार को गंडक में वाल्मीकिनगर बराज से करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना है। पश्चिम चंपारण में सिकरहना (बूढ़ी गंडक) का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। मझौलिया में दो दिन पूर्व तीन जगह से टूटे जमींदारी बांध से पंचायतों में लगातार पानी का फैलाव हो रहा है।

    ये भी पढ़े-अम्बाला एयरबेस पहुंचा राफेल,125 करोड़ भारतीय का राफेल को सलाम ,देखे लैडिंग की वीडियो


     सीतामढ़ी जिले में भी नदियों का जलस्तरी बढ़ा है और जलजमाव के कारण शहर से गांव तक स्थिति गंभीर बनी हुई है।  तटबंधों पर भारी दबाव है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग व जिला प्रशासन की टीम अलर्ट है। 

    ये भी पढ़े-Rafal:भारत में दाखिल हुआ रफाल, अंबाला में होगी हैप्पी लैंडिंग

    मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक में उफान से शहर व आसपास के क्षेत्रों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पहले से ही शहर के निचले इलाके जलमग्न हैं। लखनदेई का बांध टूटने के बाद बड़ी संख्या में लोग बाढ़ के पानी में फंसे हैं। जिले के 16 में से 13 प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर है। नदी का पानी शहर के आसपास के इलाके मिठनसराय में फैल गया है। मिठनसराय से लेकर शहर के चारों तरफ के सैकड़ों लोगों ने बांध व एनएच पर शरण ले रखा  है।

    ये भी पढ़े-पंचाग पुराण:3 अगस्त के रक्षाबन्धन पर इस बार भद्रा काल की बजाय कोरोना काल का साया है

     दरभंगा-समस्तीपुर एसएच पर रक्सी पुल के पास अब भी पानी बह रहा है। वहीं दरभंगा-जयनगर एनएच 527बी पर पानी चढ़ा हुआ है। जिले के 12 प्रखंड बाढ़ग्रस्त हो चुके हैं और कई पावर सबस्टेशन में पानी घुसने के बाद बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई है। बागमती नदी के सिरनिया-सिरसिरया तटबंध में रिसाव को फिलहाल मरम्मत से रोक लिया गया है, लेकिन खतरा बना हुआ है।

    ये भी पढ़े-अधिवक्ताओं द्वारा मांगों को लेकर बिहार स्टेट काउंसिल के गेट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

    बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दायरा निरंतर बढ़ता जा रहा है। बाढ़ ने राज्य के एक और जिले समस्तीपुर को अपने चपेट में ले लिया है। इस तरह अब राज्य के 12 जिलों के 101 प्रखंडों की 837 पंचायतें बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। इससे 29 लाख 62 हजार से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

    ये भी पढ़े-East Champaran: -बाढ़ प्रभावित लोगो के बीच नमस्ते बिहार के युवाओं ने राहत सामग्री वितरण किया



    किस जिले की कितने प्रखंड प्रभावित :-
    सीतामढ़ी : 14
    शिवहर : 04
    सुपौल : 05
    किशनगंज : 04
    दरभंगा : 14
    मुजफ्फरपुर : 13
    गोपालगंज : 05
    पूर्वी चंपारण: 15
    पश्चिम चंपारण : 09 
    खगडि़या:  07        
    सारण : 06
    समस्तीपुर : 05


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad