• Breaking News

    अमेरिका न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवायर में चीन के खिलाफ प्रदर्शन,लोगो ने बायकॉट चीन के नारे लगाए




    We News 24 Hindi »अमेरिका/न्युयोर्क 

    मिडिया रिपोर्ट 

    न्युयोर्क : भारतीय मूल के नागरिकों ने शुक्रवार रात न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवायर में चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस विरोध में सभी ने चीन विरोधी बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही बायकॉट चीन के नारे लगाए। 15 जून की रात गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे।


    चीन के खिलाफ भारतीय मूल के नागरिकों में गुस्से का आलम यह था कि इन्होंने संक्रमण संबंधी चेतावनी के बावजूद चीन विरोधी प्रदर्शन किया। हाल के कुछ दिनों में अमेरिका के कई दूसरे शहरों में भी चीन विरोधी प्रदर्शन देखने मिले हैं। इस दौरान लोगों के हाथों में भारत के झंडे भी थे। यहां कुछ लोगों ने चीन के प्रोडक्ट्स का बायकॉट भी शुरू कर दिया है।  

    ये भी पढ़े-म्यांमार: जैड खदान ढहने से 126 लोगो की मौत



    टाइम्स स्कवायर पर हुए प्रदर्शन में शामिल कई लोगों ने कहा कि चीन में बनी चीजों का बायकॉट किया जाना जरूरी है। इन लोगों के मुताबिक, अगर चीन से निपटना है तो सबसे पहले उसके आर्थिक हितों पर लगाम लगानी होगी। वहां मौजुद लोगों में चीन के प्रति लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। उनका कहना है कि चीन से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई अन्य देश भी परेशान हैं। 

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad