• Breaking News

    Corona News: भारत में खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में रिकॉर्ड 40 हजार से ज्यादा केस मिले,681 लोगों की मौत भी हो गई


    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    आरती गुप्ता की रिपोर्ट


    नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने की रफ्तार अब अमेरिका और ब्राजील जैसी होती जा रही है। 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 40 हजार 425 केस सामने आए हैं। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख 18 हजार 43 हो गई है। इस दौरान 681 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल 27 हजार 497 लोग इस वायरस की वजह से दम तोड़ चुके हैं। 

    ये भी पढ़े-Corona News: भारत ने आज एक दिन में कोरोना से मौत के मामले में अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया


    इस दौरान 22 हजार 664 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 7 लाख 87 लोग रिकवर हो चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 90 हजार 459 हो गई है। एक दिन में इसमें 17 हजार 80 का इजाफा हुआ है। यह लगातार पांचवां दिन है जब कोरोना वायरस के एक दिन में 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।आईसीएमआर ने बताया है कि 19 जुलाई तक देश में कुल 1 करोड़ 40 लाख 47 हजार 908 सैंपल की जांच हो चुकी है। रविवार को 2 लाख 56 हजार 39 सैंपल की जांच की गई है।

    ये भी पढ़े-Nepal India Tensions:सीमा पर नेपाल पुलिस ने फिर बरसाईं गोलियां, एक भारतीय की हालत गंभीर


    राज्यवर आंकड़ें

    क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
    1अंडमान निकोबार2031450
    2आंध्र प्रदेश4965022890642
    3अरुणाचल प्रदेश7402823
    4असम239991602357
    5बिहार2656916308217
    6चंडीगढ़71748812
    7छत्तीसगढ़5407377524
    8दिल्ली1227931031343628
    9गोवा3657221822
    10गुजरात48355349012142
    11हरियाणा2616419793349
    12हिमाचल प्रदेश1483105911
    13जम्मू कश्मीर138997811244
    14झारखंड5535271649
    15कर्नाटक63772230651331
    16केरल12480537142
    17लद्दाख117810032
    18मध्य प्रदेश2260015311721
    19महाराष्ट्र31045516956911854
    20मणिपुर191112130
    21मेघालय450662
    22मिजोरम2841670
    23ओडिशा174371245391
    24पुद्दुचेरी1999115428
    25पंजाब101006535254
    26राजस्थान2943421730559
    27तमिलनाडु1706931179152481
    28तेलंगाना4507632438415
    29त्रिपुरा287817595
    30उत्तराखंड4515311652
    31उत्तर प्रदेश49247298451146
    32पश्चिम बंगाल42487248831112
    भारत में कुल मरीजों की संख्या111804370008727497

    ये भी पढ़े-Patna News:पटना जिले के नौबतपुर में शव मिलने से सनसनी ,बेरहमी से की हत्या ।


    महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार चली गई है। राज्य में अब तक 3 लाख 10 हजार 455 लोग संक्रमित हो चुके हैं तो 11 हजार 854 की मौत हो चुकी है। यह अभी एक लाख 29 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं तो 1 लाख 69 हजार लोग ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में अब तक 1 लाख 70 हजार लोग वायरस की चपेट में आए हैं। यहां अब तक 2,481 लोगों की जान गई है। राज्य में 50 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में अब तक 1 लाख 22 हजार 793 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां 3 हजार 628 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यह एक्टिव केस अब 16031 ही बचे हैं। 



    रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी डेटा के मुताबिक देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 38,902 मामले आए थे और 543 लोगों की मौत को गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक को पहले से अन्य बीमारियां भी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दुनिया में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित 11 देशों अमेरिका, ब्राजील, रूस, पेरू, चिली, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, ईरान, पाकिस्तान, स्पेन में कुल मिलाकर भारत से 8 गुना अधिक मामले हैं और 14 गुना अधिक मौतें हुई हैं।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad