• Breaking News

    Muzaffarpur News:शर्मनाक, विवाहित बेटी के साथ सौतेले बाप ने दुष्कर्म करने की कोशिश की


    We News 24 Hindi »मुजफ्फपुर/बिहार 

    सुजीत कुमार की रिपोर्ट

    #Muzaffarpur Crime News 

    मुजफ्फरपुर। से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है विवाहित बेटी के साथ सौतेला बाप ने मुंहकाला करने का कोशिश किया .ये मामला सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही मोहल्ले की है यंहा एक सौतेले बाप ने विवाहित बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर उसे व उसकी मां के साथ मारपीट की। इस संबंध में बेटी ने अपने सौतेले पिता रामसरीखन महतो के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई .

    ये भी पढ़े-Sitamarhi News :कोरोना लक्षण वाले मरीज जाँच के आभाव में दर्दनाक मौत,DPRO ने इसे अफवाह बत्ताया


    पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि पारू थाना क्षेत्र में ससुराल है। पति हरियाणा में नौकरी करता है। लॉकडाउन के कारण वह वहीं फंसा हुआ है। वह एक महीने से अपनी मां व सौतेले पिता के साथ गोबरसही मोहल्ला में किराये के मकान में रह रही है। उसका सौतेला पिता हमेशा उसे बुरी नीयत से देखता था। उसके साथ छेडख़ानी करता है। सौतेले पिता नेे उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने व उसकी मां ने विरोध किया तो दोनों की पिटाई कर दी।सौतेले पिता की बुरी नजरों से बचाने के लिए नाबालिग में कर दी शादी .

    ये भी पढ़े-Sitamarhi News :विधायक के देवर को गोली मरने वाला पांच खतरनाक अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार




    पीडि़ता ने बताया कि बुरी नीयत से बचाने के लिए उसकी मां ने इसी साल 17 जनवरी को उसकी शादी कर दी। उस समय उसकी उम्र महज 15 साल थी। उसकी मां ने 2018 में गोबरसही के रामसरीखन महतो से दूसरी शादी की थी। इस शादी के बाद से उसका सौतेला पिता उसे बुरी नजरों से देखता था। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करता था। उसकी मां इसका विरोध करती थी तो उसकी पिटाई करता था।

    ये भी पढ़े-Corona Vaccine Human Trial :सोमवार से दिल्ली एम्स में भारत-निर्मित कोरोना वैक्सीन का मानव परीक्षण शुरू होगा


     इसको लेकर वह काफी परेशान रहती थी। इस परेशानी से छुटकारा के लिए उसकी शादी कर दी। इसके बाद भी उसकी हरकत कम नहीं हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad