• Breaking News

    राजस्थान में राजनीतिक हंगामे का 31 वां दिन, विधानसभा सत्र नजदीक , दोनों दलों के खेमो में हलचल बढ़ी



    We News 24 Hindi » राजस्थान/राज्य/जयपुर


    राजस्थान: विधानसभा सत्र नजदीक आते ही राजस्थान भाजपा और कोंग्रेस खेमे में  हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जैसलमेर पहुंचे। वे यहां कांग्रेस विधायकों से प्रदेश में मौजूदा सियासी हालात और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। 14 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए भी रणनीति बनाई जा रही है। कांग्रेस ने एक टीम बनाई है, जो सदन में फ्लोर मैनेजमेंट का जिम्मा संभालेगी।

    ये भी  पढ़े-जोधपुर: खेत में बने घर में एक साथ 11 सदस्यों के शव मिले,एकसदस्य बचा जिंदा


    जैसलमेर में अशोक गहलोत ने कहा- भाजपा और कांग्रेस छोड़ने वालों के लिए हर घर में गुस्सा है। उम्मीद है, कांग्रेस छोड़ने वाले इस बात को समझकर हमारे पास वापस लौट आएंगे।


    भाजपा ने कहा- 14 अगस्त को निर्णायक दिन
    इस बीच भाजपा 11 अगस्त से अपने विधायकों की जयपुर में बाड़ाबंदी करेगी। इस दिन शाम 4 बजे टोंक रोड स्थित होटल क्राउन प्लाजा में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद सभी विधायक होटल में ही ठहरेंगे।


    जिन विधायकों को गुजरात भेजा गया है, उन सभी को वापस जयपुर बुलाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के आवास पर हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। कटारिया ने कहा कि 14 को निर्णायक दिन है। इसमें फैसला होगा कि सरकार रहेगी या नहीं। इस दिन क्या करना है इसके लिए सभी विधायकों के साथ बैठक करके चर्चा कर लेंगे। विधायकों को गुजरात भेजने को भाजपा की समझदारी कहना चाहिए।

    ये भी पढ़े-दिल्ली दंगे ;फैलाई हिंदुओं के पलायन की अफवाह सभी घरों में एक ही रात में लगे ‘मकान बिकाऊ है' का पोस्टर


    विधानसभा में कांग्रेस की यह टीम फ्रंट फुट पर रहेगी

    • संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल अगुआई करेंगे। 
    • वे ही नीतिगत पहलुओं पर बात रखेंगे।
    • डॉ. बीडी कल्ला शांति धारीवाल के सहयोगी होंगे।
    • महेश जोशी और महेंद्र चौधरी धारीवाल की मदद करेंगे |
    • महेश जोशी और महेंद्र चौधरी विधायकों की संख्या बल की मौजूदगी का काम संभालेंगे।
    • गोविंद सिंह डोटासरा विधानसभा में कांग्रेस के एक-एक विधायक पर ध्यान रखेंगे।
    • सदन में विपक्ष पर जवाबी हमले की भी तैयारी है।इसकी जिम्मेदारी डॉ. रघु शर्मा, गोविंद सिंह डोटासरा, प्रताप सिंह खाचरियावास, ममता भूपेश, शाले मोहम्मद, सुभाष गर्ग, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, मदन प्रजापत, जगदीश जांगिड़, खिलाड़ी लाल बैरवा, गणेश घूघरा, रोहित बोहरा समेत प्रमुख नेता और मंत्री को सौंपी गई है।
    • गैर कांग्रेसी सदस्य के तौर पर इस टीम में सुभाष गर्ग, संयम लोढ़ा, बलवान पूनिया, बलजीत यादव, बाबूलाल नागर, राजकुमार गौड समेत प्रमुख विधायक रहेंगे। 
    • संयम लोढ़ा सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह एक्टिव रहेंगे। 
    • कांग्रेस खेमे के  हर उस विधायक को जिम्मेदारी सौंप रहा है, जिनकी संसदीय मामलों और अच्छा बोलने वाले के तौर पर पहचान रही है। रणनीतिक मोर्चे पर कोई चूक ना हो, इसका पूरा ध्यान इसी टीम के जिम्मे होगा। यही टीम सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रिपोर्ट करेगी।

    ये भी पढ़े-आंध्र प्रदेश:कोविड-19 फैसिलिटी सेंटरमें आग लगने से 7 लोगों की मौत



    भाजपा की बाड़ेबंदी से विधायकों में हलचल बढ़ी
    शनिवार को भाजपा ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। इसके 2 कयास लगाए जा रहे हैं, एक तो भाजपा को अपने विधायकों का टूटने का डर है। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि गहलोत खेमे में संकट होने पर भाजपा विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा सकती है।
    दूसरा यह कि गहलोत सरकार संकट में है और कहीं न कहीं भाजपा ने भी कोई रणनीति बनाई है और इसी के चलते विधायकों की बाड़ेबंदी शुरू की है। ऐसे में राजनीति हलचल तेज हो गई है। दोनों दलों के नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं।

    ये भी पढ़े-NDRF के बचावकर्मी बाढ़ आपदा में फँसे लोगों की मदद के लिए दिन-रात तत्पर व तैयार

    गहलोत पिछले 5 दिन से जयपुर में थे। जब विधायकों को यहां लाया गया, उस समय सीएम साथ आए थे। उसके अगले दिन वापस चले गए और रविवार को एक बार फिर लौटे, लेकिन सोमवार को जयपुर जाने के बाद अब वापस नहीं आएंगे। लगातार उनका कार्यक्रम स्थगित हो रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरकार किसी फाॅर्मूले के जरिए संकट को टालने की तलाश में है।


    गहलोत का तंज- सत्ता हमारी और बाड़ेबंदी भाजपा कर रही
    गहलोत ने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा में जोरदार फूट पड़ गई है। सत्ता में सरकार हमारी है और बाड़ेबंदी भाजपा कर रही है। इससे साफ है कि उनकी साजिश सफल नहीं हो रही। मैंने चुनी हुई सरकार को गिराने के प्रयासों का हमेशा विरोध किया। भाजपा के कैलाश मेघवाल पहले ही कह चुके हैं कि चुनी हुई सरकार को गिराने की परंपरा गलत है। भाजपा के कई विधायक भी ऐसा मानते हैं।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad