• Breaking News

    Bihar Flood:बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर,54 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित



    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/पटना

    ललित भगत की रिपोर्ट 

    Bihar Flood


     बिहार:में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वर्तमान में प्रदेश के चौदह जिलों के एक सौ तेरह प्रखंडों की एक हज़ार उनसठ पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं। लगभग 54 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।


    लगभग चार लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया है। एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ की इकतीस टीमें राहत और बचाव के कार्य में लगी हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राहत केन्द्रों में सताईस हज़ार लोग रह रहे हैं जबकि साढ़े नौ लाख लोगों को सामुदायिक रसोई के माध्यम से पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।


    ये भी पढ़े-Tokyo Olympics:टोक्यो ओलंपिक में चुनी गई भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम बेंगलुरु नेशनल कैंप में भाग लेगी

    केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंडक नदी का जलस्तर गोपालगंज के डुमरिया घाट में खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं, बूढ़ी गंडक नदीं का जलस्तर पश्चिमी चंपारण के लाल बेगिया घाट, मुजफ्फरपुर के अहिरवालिया और सिकंदरपुर में एवं समस्तीपुर में लाल निशान से ऊपर है। 

    ये भी पढ़े-Ram Mandir Bhoomi Pujan:अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तैयारी जोरो पर है



    बागमती नदी का जलस्तर सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर और दरभंगा में खतरे के निशान से ऊपर है। कमला बलान नदी का जलस्तर मधुबनी के जयनगर और झंझारपुर में खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं, कोसी नदी का जलस्तर सुपौल के बसुआ और खगड़िया के बलतारा, और कटिहार के कुरसेला में लाल निशान से ऊपर है। 


    महानंदा नदी का जलस्तर किशनगंज के तैयबपुर, पूर्णिया के ढेंगरा घाट और कटिहार के झाबा में खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं, परमान नदी का जलस्तर अररिया में लाल निशान से ऊपर है।

    समस्तीपुर में करेह और बागमती नदी के तटबंधों पर पानी के भारी दबाव को देखते हुए यहां की चौबीस पंचायतों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिले के पांच प्रखंडों की तैंतीस पंचायतों के चौरानवे गांव बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हैं। 

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad