• Breaking News

    जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने से पद से इस्तीफा दिया, पीएम मोदी ने दुख जताया


    We News 24 Hindi »टोक्यो/जापान 

    न्यूज एजेंसी 


    टोक्यो, एजेंसी। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि उन्होंने लगातार बिगड़ रही अपनी स्वास्थ्य स्थिति के कारण यह फैसला लिया है। 65 साल के आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। इस दौरान उन्‍हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। पिछली बार वह हॉस्पिटल में करीब 7 घंटे तक रहे थे। शिंजो आबे और पीएम मोदी के संबंध जगजाहिर हैं।

     

    ऐसे में प्रधानमंत्री ने कहा कि शिंजो आबे के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर दुख हुआ। हाल के वर्षों में आपके नेतृत्व और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के साथ भारत और जापान साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मजबूत हुई। मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 


    जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री रहे आबे ने एक समाचार ब्रीफिंग के दौरान पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। आबे ने कहा कि वह अपने संभावित उत्तराधिकारियों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगले प्रधानमंत्री को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए काम करते रहना होगा।




    नेशनल ब्रॉडकास्टर एनएचके ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि शिंजो आबे ने इस्तीफा देने का इरादा किया है क्योंकि उनकी सेहत खराब हो गई है और उन्हें चिंता है कि इससे देश में परेशानी होगी। बता दें कि शिंजो आबे का कार्यकाल सितबंर 2021 तक था। स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्हें 2007 में भी प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

    ये भी पढ़े-मोतीपुर में पुलिस टीम पर लाठी डंडे से हमला बेबस होकर पुलिस पीछे हटी


    सोमवार को शिंजो आबे ने अपने कार्यालय में 8 साल पूरे किए और वह जापान के सबसे ज्‍यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था। हाल के दिनों में कोरोना वायरस को ठीक से नहीं संभालने पर उनकी लोकप्रियता में भी करीब 30 प्रतिशत की कमी आई है। 65 साल के आबे ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को फिर से पटरी पर लाने का वादा किया था।



    इससे पहले 24 अगस्त को कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिडे सुगा ने शिंजो की सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि आबे बिल्कुल ठीक हैं और रूटीन जांच के लिए हॉस्पिटल आ रहे हैं।



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    png

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad