• Breaking News

    मुजफ्फरपुर :भाजपा नेता ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण



    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/मुजफ्फरपुर

    नीरज कुमार  रिपोर्ट


    मुजफ्फरपुर/बंदरा : बाढ़ की विभीषिका झेल रहे बंदरा प्रखंड के लोगों के बीच रविवार को गायघाट विधानसभा के भाजपा नेता पंकज सिंह ने दौरा कर उनकी समस्यायें सुनी। वहीं प्रखंड के नुनफारा पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री चूड़ा, मोमबत्ती, माचिस, मैक्सो इत्यादि का वितरण किया। 

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर:समाज में वृक्षारोपण की संस्कृति विकसित हो : डॉ० गोपालजी त्रिवेदी

    आपदा की घड़ी में इस सेवा के लिए क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों ने पंकज सिंह की सराहना की। वहीं इस मौके पर पंकज सिंह ने कहा कि हमसे जितना बन पाएगा हम हर संभव पीड़ितों की सेवा के लिए तत्पर है। 





    ये भी पढ़े-पंचाग पुराण :बिना रोहिणी नक्षत्र के इस बार मनानी होगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी




    मौके पर भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता रविशंकर कुशवाहा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय कुमार ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विपुल कुशवाहा, महामंत्री अशोक सिंह, बिमल किशोर त्रिवेदी, मनोज आजाद कुशवाहा, डॉ० श्याम किशोर, अर्जुन यादव, पंकज गिरी, रमेश राय, चंद्रमणि, रत्नेश झा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता ने राहत वितरण में सहयोग किया।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad