• Breaking News

    भारत और अमेरिका ने कहा आंतकवादी के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान



    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    अमित मेहलावत  की रिपोर्ट

     

    नई दिल्ली :भारत  और अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवादी गतिविधियों  को लेकर तत्काल, निरंतर  और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करने का आह्वन किया है  ताकि यह सुनिश्चित किया  जा सके कि आतंकवादी हमलों के लिए पाकिस्तानी क्षेत्र का उपयोग नहीं किया  जाए। आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका-भारत संयुक्त कार्यदल की 17  वीं बैठक और आधिकारिक स्तरीय संवाद के तीसरे सत्र में  9-10 सितंबर को वर्चुअल बैठक  में दोनों पक्षों ने सभी रूपों में आतंकवाद की कड़ी निंदा की।


    इस बैठक के  प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत की ओर विदेश मंत्रालय में  आतंकवाद निरोधक संयुक्त कार्यबल प्रकोष्ठ के  संयुक्त सचिव महावीर सिंघवी जबकि अमेरिका की ओर विदेश विभाग  के संयोजक नाथन ए सेल्स ने किया। दोनो पक्षों ने सभी रूपों में सीमा पार  आतंकवाद की कड़ी निंदा की।

     

    ये भी पढ़े-पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 3 लाख के पार हुए



    2008 के मुंबई और 2016 के पठानकोट हमलों के  अपराधियों को न्याय दिलाने के लिए दोनों देशों ने अल-कायदा, इस्लामिक  स्टेट, लश्कर-ए-तैयबा,  जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन सहित सभी  आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ ठोस कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित किया। दोनों  देशों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि बैठक में संयुक्त  राष्ट्र संघ द्वारा जाहिर किए गए खतरे की आशंकाओं पर विचारों का  आदान-प्रदान किया गया।

    ये भी पढ़े-दुनिया में कोरोना का कहर जारी, 9 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत

    भारत और अमेरिका के अधिकारियों ने दुनिया की  सबसे अधिक प्रभाव वाली आतंकवाद-विरोधी चुनौतियों का समाधान करने के अपने  प्रयासों पर प्रकाश डाला। इसमें आतंकवादी संगठनों के वित्तपोषण और संचालन,  इंटरनेट के कट्टरपंथीकरण और आतंकवादी उपयोग,आतंकवादियों के सीमा पार  आंदोलन, और अभियोजन पक्ष का मुकाबला करना शामिल है। दोनों पक्षों ने आपसी कानूनी , प्रत्यर्पण सहायता, और द्विपक्षीय कानून प्रवर्तन प्रशिक्षण तथा सहयोग पर भी चर्चा की। अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के लोगों और सरकार के प्रति अपना समर्थन भी दोहराया।



    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करे 


    %25E0%25A4%2595%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2581%25E0%25A4%259F%25E0%25A5%2580%2B%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25A7%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25A8%2B%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25AD%25E0%25A4%25BE%2B

    WhatsApp%2BImage%2B2020-09-10%2Bat%2B12.31.47%2BPM

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad