We News 24 Hindi »मुजफ्फरपुर
नीरज कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर:लोक चेतना दल द्वारा मरवन प्रखंड अंतर्गत शुभंकरपुर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य से चल रहे आमरण अनशन का बुधवार को दसवां दिन मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल परिसर में अनशनकारी चंदा देवी को दल के प्रदेश संगठन सचिव धनवंती देवी द्वारा जूस पिलाकर अनशन समाप्त हुआ।
उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा दी गई जानकारी मरवन प्रखंड विकास पदाधिकारी को शुभंकरपुर पंचायत के आवास सहायक के ऊपर अवैध वसूली करने के साक्ष्य के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करने एवं अन्य मांगों पर जांच करते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया।
दल के महासचिव अनंद कुमार झा ने कहा कि विकास आयुक्त के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज दसवां दिन अनशन को समाप्त किया गया है। अनशन स्थल पर मुख्य रूप से रोशन झा, शिवजी साह ,मालती देवी, धनवंती देवी, मिथिलेश देवी, सुनैना देवी, लालमणि देवी, सुमन देवी, नीतू देवी ,सुनील कुमार, आनंद कुमार झा, जग लाल पासवान, नागेश्वर राय, मनीष कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।