• Breaking News

    बिहार में पहले चरण की 71 सीटों पर चुनाव शांतिपूर्ण रहा, शाम 5 बजे तक 52.24% मतदान हुआ

     



    We News 24 Hindi »पटना /बिहार 

    राजकुमार की रिपोर्ट।


    पटना :बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के प्रथम चरण का चुनाव  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ शांतिपूर्ण संपन्न। 2204 मतदान केंद्रों पर कुल 79 प्रत्याशियों के लिए 5 विधानसभा क्षेत्रों में हुआ मतदान।लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से 113 मतदान केंद्रों की स्थिति का कंट्रोल रूम से  की गई सीधी निगरानी।


    ये भी पढ़े-मनोज तिवारी ने NDA प्रत्याशी निखिल आनंद के लिए जनता से मांगी वोट,देखे मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में क्या कहा

     

    26 आदर्श मतदान केंद्र /महिला मतदान केंद्र रहे कार्यरत। महिला मतदान कर्मियों द्वारा हुआ केंद्र का  सफल संचालन। प्रथम चरण में 3780 बीयू 2756 सीयू तथा 2977 बीवी पैट लगाए गए। मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत हुआ अनुपालन। 203 सेक्टर दंडाधिकारी ,56 सुपर सेक्टर दंडाधिकारी, 14 जोनल दंडाधिकारी, 5 सुपर जोनल दंडाधिकारी 160 माइक्रो ऑब्जर्वर कि सतत एवं प्रभावी निगरानी में हुआ चुनाव जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा तथा लगातार की प्रभावी मॉनिटरिंग।'


    ये भी पढ़े-बथनाहा विधान सभा में जनता की का पहला पसंद कौन है अनील राम या सुरेश राम ,देखे जनता की राय

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव कार्य के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु तमाम अधिकारियों , कर्मियों  एवं मतदाताओं को दी बधाई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पटना कुमार रवि ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के प्रथम चरण के मतदान के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु चुनाव कार्य में लगे तमाम अधिकारियों कर्मियों एवं मतदाताओं को बधाई दी है। 

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी जनसभा में भीड़ देख गदगद नजर आए तेजस्वी यादव,तेजस्वी ने कहा 10 नवम्बर को कर दो चचा की विदाई


    अपने संदेश में जिलाधिकारी ने कहा है कि इस चुनाव में निर्धारित ड्यूटी के अनुरूप सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने अपने दायित्व का जवाबदेही से निष्पादन किया तथा लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने मतदान के शांतिपूर्ण आयोजन  की प्रक्रिया में अपनी पूरी सहभागिता प्रदर्शित की जो सराहनीय है। 
    प्रथम चरण के मतदान के प्रतिशत की विधानसभावार की स्थिति निम्नवत है-


     पूर्वाहन 9:00 बजे
    मोकामा 9.05
    बाढ़ 8
    मसौढ़ी 8.27
    पालीगंज 9.23
    विक्रम 8.08
    Overall 8.6
     पूर्वाहन 11:00 बजे
    मोकामा 18.33
    बाढ़ 15.2
    मसौढ़ी 20.10
    पालीगंज 21.33
    विक्रम19.57
    Overall 18.56
     अपराहन 1:00 बजे
    मोकामा 32.30
    बाढ़ 28.17
    मसौढ़ी36.35 
    पालीगंज 38.40
    विक्रम37.75
    Overall 34.75
     अपराहन 3:00 बजे
    मोकामा 44 .15
    बाढ़ 44.06
    मसौढ़ी 49.78
    पालीगंज 49.03
    विक्रम 41.40
    Overall 45.77
     अपराहन 5:00 बजे
    मोकामा 51 
    बाढ़ 52 .02
    विक्रम 53.33
     मसौढ़ी 52 
    पालीगंज 53
     अपराहन 6:00 बजे
    मोकामा 55.29
    विक्रम 56.14
    बाढ़ 56
    Overall 54.64

    इस चुनाव में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कूल 203 सेक्टर दंडाधिकारी 56 सुपर सेक्टर दंडाधिकारी 54 जोनल दंडाधिकारी 5 सुपर जोनल दंडाधिकारी 160 माइक्रो ऑब्जर्वर कि सतत एवं प्रभावी निगरानी में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रुप से संपन्न हुई। जिला पुलिस बल के अतिरिक्त  86 कंपनी अर्धसैनिक पुलिस बल की तैनाती की गई।




    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad