• Breaking News

    हाथरस गैंगरेप कांड:पैदल जा रहे प्रियंका और राहुल को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार ,पुलिस की धक्कामुक्की में गिरे राहुल




    We News 24 Hindi »नोयडा/उत्तर प्रदेश 

    राजकुमार चौहान की रिपोर्ट


    उत्तर प्रदेश :में हाथरस गैंगरेप कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोके जाने के बाद प्रियंका और राहुल पैदल ही हाथरस के लिए रवाना हो गए।


     जहां उन्हें रोका गया था, वहां से हाथरस की दूरी 142 किलोमीटर है। उधर, हाथरस जिलाधिकारी पी.के. लक्षकार ने बताया कि जिले में सीआरपीसी की धारा-144  लागू कर दी गई है, जो आगामी 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था।

    ये भी पढ़े-बिहार विधान सभा चुनाव : सीतामढ़ी जिले में मतदान 2 चरणोंमें होगा

     लड़की को रीढ़ की हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी।


    ये भी पढ़े-पटना में सरेआम भाजपा नेता को मारी गोली,मौके पर ही नेता की मौत


    - पैदल हाथरस जा रहे राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया है और धक्का-मुक्की की है। उन्होंने कहा, ''मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या देश में सिर्फ मोदी जी ही पैदल चल सकते हैं। आम आदमी क्यों नहीं चल सकता है। हमारी गाड़ी को रोका गया, इसलिए हम लोग पैदल चलने लगे।''

     लगे।''


    - यूपी सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल और प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा, ''ये जो भाई-बहन दिल्ली से चले हैं, उन्हें राजस्थान जाना चाहिए था। जहां भी ऐसी घटना होती है, वह जघन्य अपराध होता है। राजस्थान में भी वारदात हुई थी, मगर कांग्रेस हाथरस की घटना पर गंदी राजनीति कर रही है।''


    ये भी पढ़े-किसी भी समय विश्व युद्ध का बज सकता है खतरे घंटी ,ये चार देश आपस में मिसाइल, तोप, टैंक से कर रहे है युद्ध


    - इस घटना को लेकर देश भर में जगह-जगह प्रदर्शन किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन करके इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा था। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया है।




    - बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कड़ा हमला करते हुए केंद्र सरकार से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन करने या राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। राज्य सरकार ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मायावती के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में एक हजार से ज्यादा दलितों की हत्या हुई थी और आज वह सरकार पर उंगली उठा रही हैं।

    ये भी पढ़े-किसी भी समय विश्व युद्ध का बज सकता है खतरे घंटी ,ये चार देश आपस में मिसाइल, तोप, टैंक से कर रहे है युद्ध



    - कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए गुरुवार को हाथरस के लिए रवाना हुए। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता एक वाहन में सवार हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कई अन्य नेता भी हाथरस के लिए रवाना हुए हैं।


    - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाथरस में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना को बर्बरतापूर्ण एवं शर्मनाक करार देते हुए कहा कि पीड़िता के जबरन अंतिम संस्कार ने उन लोगों की कलई खोल दी है, जो मत हासिल करने के लिए झूठे वादे करते हैं और नारों का इस्तेमाल करते हैं। 


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad