• Breaking News

    हाथरस कांड:टीएमसी की महिला सांसद UP पर लगया ब्लाउज फाड़ने का आरोप



    We News 24 Hindi »हाथरस /उत्तर प्रदेश 

    ब्यूरो रिपोर्ट


    हाथरस: कांड पर राजनीतिक हंगामा जारी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस जाने की कोशिश को लेकर शोर-शराबे और राजनीतिक घमासान के अगले दिन पश्चिम पंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भी पीड़ित परिवार के पास पहुंचने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर रोक दिया। इस दौरान धक्कामुक्की में सांसद डेरेक ओ'ब्रायन सड़क पर गिर पड़े तो टीएमसी की महिला सांसद प्रतिमा मंडल और ममता ठाकुर ने ब्लाउज फाड़े जाने का आरोप लगाया है।

     

    ये भी पढ़े-बिहार का कैमूर बना UP का हाथरस ,दरिंदो ने लड़की के हाथ और पैर बांध किया गैंग रेप, पीड़िता को कीचड़ में दबा कर मारने की कोशिश



    ये भी पढ़े-विश्‍व की सबसे लम्‍बी अटल सुरंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को करेंगे


    न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि डेरेक ओ'ब्रायन पुलिसकर्मियों से घिरे हुए हैं उनके साथ पार्टी की महिला नेता भी हैं। इस दौरान पुरुष पुलिसकर्मी ही महिला नेता को हटाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान डेरेक ओ'ब्रायन सड़क पर गिर पड़ते हैं। टीएमसी नेता ममता ठाकुर ने कहा, ''हम पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस हमें नहीं जाने दे रही थी। हमने जाने की कोशिश की, महिला पुलिसकर्मियों ने हमारे ब्लाउज को खींचा और सांसद प्रतिमा मंडल पर लाठी भी चलाई। वह गिर पड़ीं। पुरुष पुलिसकर्मियों ने उन्हें छुआ। यह शर्मनाक है।'' 



    ऊत्तर प्रदेश पुलिस ने मृतक पीड़िता के गांव को पूरी तरह से सील कर दिया है। हाथरस में धारा 144 लगा दी है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को भी जाने से रोका जा रहा है। गांव में भी किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही है। हाथरस छावनी में तब्दील हो चुकी है। चप्पे-चप्पे पुर पुलिस का पहरा है। इधर, हाथरस कांड के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।  


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad