• Breaking News

    कानपूर के डॉन विकास दुबे की सत्ता पर उसके दो गुर्गों की थी नजर ,उसी को लेकर हुआ था झगडा

     


    We News 24 Hindi »कानपूर

    दिनेश जयसवाल की रिपोर्ट

    कानपूर: विकास दुबे की सत्ता पर उसके दो गुर्गों की नजर थी। दोनों ही एनकाउंटर में मारे गए। दुबे की गद्दी को लेकर ही उसका फरीदाबाद में अमर दुबे से इसी को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद अमर कानपुर आने के लिए निकल पड़ा था। हमीरपुर में पुलिस ने उसे घेरा और एनकाउंटर में मार गिराया। एक अन्य गुर्गे प्रभात मिश्रा की नजर भी विकास की गद्दी पर थी। वह भी मारा गया। 



    ये भी पढ़े-भारत,ताइवान की नजदीकी चीन को रास नहीं आ रहा

    दो जुलाई को बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद विकास दुबे अमर सहित कुछ और गुर्गों के साथ बिकरू से दिल्ली भागा था। दिल्ली से वह टैक्सी से फरीदाबाद पहुंचा और वहां पर रिश्तेदार अंकुर के यहां छुप कर रहा। उस दौरान अमर भी था। 

    वहां विकास की गद्दी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद अमर दुबे उसे वहीं पर छोड़कर वापस कानपुर आने के लिए निकल पड़ा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब फरीदाबाद में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रिश्तेदार अंकुर को गिरफ्तार किया। अंकुर से की गई पूछताछ को भी पुलिस ने चार्जशीट का हिस्सा बनाया है। 





    ये भी पढ़े-ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए 11 अक्तूबर को बिहार में पहली बार आयोजित होगा वर्चुअल पिंक रन



    फरीदाबाद में गुस्साए अमर ने विकास से कहा था कि हमसे इतना बड़ा कांड करवा दिया और अब अपनी गद्दी भी नहीं दोगे। उसने यह भी कहा था कि अभी नई शादी हुई थी। पत्नी के जेल जाने की नौबत आ गई। मैं अब यहां नहीं रुक सकता। इतना कहकर वह वापस कानपुर जाने के लिए निकल पड़ा था। 


    ये भी  पढ़े-RJD दुसरे और तीसरे चरण वाले उम्मीदवार को बांटे सिम्बल ,बाजपट्टी में दिया मुकेश यादव को सिम्बल


    प्रभात को उत्तराधिकारी बनाना चाहता था विकास 
    प्रभात को विकास उत्तराधिकारी बनाना चाहता था। प्रभात के अंदर आपराधिक गुणों के अलावा दिमाग भी तेज था। वह हर स्थिति को अपराध के नजरीये से देखता था। कई बार उसके बताए गए सुझाव विकास आसानी से मान लेता था।


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad