• Breaking News

    Bihar Chunav Results Live Updates:पहला रुझान पोस्टल बैलट में RJD 02 BJP 02 सिट पर आगे

       




    We News 24 Hindi »पटना/बिहार  

    राज कुमार की रिपोर्ट



    पटना : बिहार में इस बार लालू के लाल या नितीश कुमार' होंगे  मुख्यमंत्री अभी कुछ देर के बाद से परत दर परत पर्दा उठता जायेगा . और इस चुनाव में जनता ने किसे नाकारा और किसे किया पसंद  ये  वोटों की गिनती के बाद आज पता च जयेगा  , क्योंकि बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर आज यानी मंगलवार को सुबह से वोटों की गिनती शुरू होगी। बिहार में सीटों की कुल संख्या 243 है और बहुमत के लिए 122 का आंकड़ा चाहिए। चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 


    ये भी पढ़े-अब CBI इन राज्यों में बिना राज्य सरकार की अनुमति के नहीं कर सकेगी कोई जांच ,रज्सय रकार ने लिया सहमती वापस

    इन केंद्रों पर एक साथ सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी।  आज सुबह नौ बजे से विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे, वहीं करीब तीन बजे से वास्तविक परिणाम आएंगे। बिहार चुनाव को लेकर अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन की हार और राजद नीत महागठबंधन की जीत का अनुमान लगाया गया है। 

    नतीजे जब सामने आएंगे, तभी पता चल पाएगा कि एग्जिट पोल कितना सही साबित हो पाया है। एक ओर जहां एनडीए की ओर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, वहीं महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। तो चलिए जानते हैं बिहार विधानसभा परिणाम से जुड़े सारे लेटेस्ट अपडेट्स...

    ये भी पढ़े-आज बिहार चुनाव के रहस्य से उठेगा पर्दा,इस दीवाली जलेगा लालटेन या चलेगा तीर ,9 बजे से आने लगेगा परिणाम



     

    Bihar Vidhan Sabha Chunav Results Live Updates:

    Tue, 10 Nov 2020 07:51 AM

    पोस्टल बैलट का पहला रुझान आ गया है जिसमे में BJP 02 और RJD 02 सिट पर आगे 

    Tue, 10 Nov 2020 07:51 AM

    कुछ देर में शुरू होगी वोटों की गिनती

    बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम: पटना में अनुग्रह नारायण कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के  बाहर की तस्वीर




    Tue, 10 Nov 2020 07:22 AM

    मतगणना केंद्र पर भीड़

    पटना में काउंटिंसग सेंटर के बाहर उमड़ी भीड़। वोटों की गिनती के लिए तैयारियां पूरी हैं, कुछ देर में काउंटिंग शुरू होगी।




    Tue, 10 Nov 2020 07:20 AM

    सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती

    बिहार चुनाव नतीजे: बिहार की 243 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।





    Tue, 10 Nov 2020 07:15 AM


    किस चरण में कितने फीसदी मतदान
    बिहार विधानसभा का पहला चरण- 55.68 फीसदी वोटिंग
    बिहार विधानसभा का दूसरा चरण-52.28 फीसदी वोटिंग
    बिहार विधान सभा का तीसरा चरण-54.63 फीसदी वोटिंग


    Tue, 10 Nov 2020 07:12 AM


    जानें कौन-कौन सी पार्टी का किसके साथ गठबंधन
    कौन-कौन पार्टी किसके साथ


    भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाले एनडीए में जेडीयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। केंद्र में एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) यहां अलग होकर चुनाव मैदान में है। महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दल सीपीआई, सीपीएम शामिल हैं।


    इसके अलावा, ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट (JDSF) में  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन, समाजवादी जनता दल लोकतांत्रिक, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) शामिल हैं। वहीं, प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (PDA) में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी,  बहुजन मुक्ति पार्टी, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया,  आजाद समाज पार्टी शामिल हैं। 


     
    Tue, 10 Nov 2020 07:10 AM


    एग्जिट पोल का अनुमान

    टाइम्स नाउ-सी वोटर: इस एग्जिट पोल में एनडीए को 110 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महागठबंधन को 115-125 सीटें और एलजेपी को 1 सीट।


    TV9 भारतवर्ष: टीवी9 भारतवर्ष द्वारा किए गए बिहार चुनाव के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में महागठबंधन को 115-125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एनडीए को 110 से 120 सीटें मिल सकती हैं। एलजेपी को 3-5 तो अन्य को 10-15 सीटें मिल सकती है।


    एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल: एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल में 104-120 सीटें एनडीए को तो वहीं, महागठबंधन को 108-131 सीटें मिल सकती हैं। एलजेपी 1-3 सीटें जीतने में कामयाब हो सकती है। वहीं, अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है। 


    रिपब्लिक-जन की बात: इस एग्जिट पोल में एनडीए को 91-117 और महागठबंधन को 118-138 सीटें दी गई हैं।


    आजतक-एक्सिस माई इंडिया: इसने महागठबंधन को 139-161 सीटें और एनडीए को 69-91 सीटें दी हैं।


    टूडेज़ चाणक्य:
     इसमें महागठबंधन को 180 सीटें मिलने का अनुमान है और  एनडीए को सिर्फ़ 55 सीटे मिलने का अनुमान बताया गया है।


    Tue, 10 Nov 2020 07:06 AM


    बिहार चुनाव 2015 के नतीजे

    पिछले चुनाव यानी बिहार चुनाव 2015 के नतीजे
    2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी। उसे 71 सीटें हासिल हुई थीं। इसके अलावा बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थीं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 2015 में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी, मगर बाद में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया था।


    Tue, 10 Nov 2020 07:04 AM


    आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी काउंटिंग

    बिहार में तीन चरणों में 243 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी और नौ बजे से शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले बैलेट वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद ही ईवीएम से निकले वोटों की गिनती होगी। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम खुलेगा और एक-एक वोट की गिनती शुरू होगी। वोटों की गिनती के लिए मतगणनाकर्मियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक साथ सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। 









    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad